{"_id":"62cb01557863ca5f5401fcee","slug":"mudiya-purnima-mela-huge-crowd-gathering-in-govardhan-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mudiya Purnima Mela: रिमझिम फुहारों के बीच गिरिराज की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudiya Purnima Mela: रिमझिम फुहारों के बीच गिरिराज की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
Sun, 10 Jul 2022 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला में देवशयनी एकादशी पर आसमान में उमड़ती काली घटाओं के बीच गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रिमझिम फुहारों के बीच लोगों ने सप्तकोसीय परिक्रमा शुरू हुई। इससे संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर मानव श्रृंखला बन गई। श्रद्धालुओं में गिरिराज जी के प्रति आस्था देखते ही बन रही थी। राधाकृष्ण के जयकारों के साथ संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं के मन में भक्ति के भाव हिलोर लेते रहे। श्रद्धालुजन राधे-राधे, श्याम मिला दे, गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यौ के भक्ति गीत गाते अपने इष्ट की परिक्रमा लगा रहे थे। इस दौरान गोवर्धन महाराज के जयकारों से गिरिराज जी की तलहटी गुंजायमान हो उठी। परिक्रमा के लिए भक्तों की भीड़ शनिवार शाम से उमड़ने लगी थी। रविवार की सुबह एकादशी पर भक्तों की संख्या सैलाब में बदल गई। सुबह से आकाश में काली घटाओं और हल्की फुहारों के साथ लोग परिक्रमा करते रहे।
बसों का इंतजार करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बारिश बंद होने के बाद ठंडी हवाओं के झोंकों ने मौसम को सुहावना बना दिया। ऐसे में भक्तों के कदमों में और रफ्तार आ गई। वहीं भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। देवशयनी एकादशी की पूर्व संध्या पर शनिवार को गिरिराज परिक्रमा को आए श्रद्धालुओं को रविवार सुबह लौटते समय घंटों गोवर्धन में रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। मुड़िया पूर्णिमा के लिए रोडवेज बस संचालन की व्यवस्था चरमरा गई। इससे श्रद्धालु परेशान नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालु गोवर्धन के बस स्टैंड पर बैठे बसों का इंतजार करते रहे।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के किए दर्शन
देवशयनी एकादशी के पर्व पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमा देने से पूर्व श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान भी किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भी भीड़ जुटी रही। रविवार की प्रात: से ही संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग में महिलाओं, बच्चे, वृद्ध एवं जवानों के झुंड दिखाई दे रहे थे। प्रात: काल से शुरू हुआ परिक्रमा का क्रम देर शाम तक अनवरत रूप से चलता रहा। सुबह गिरी फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन 11 बजे के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। परिक्रमा मार्ग में कई जगह सड़कों की उखड़ी कंकरीट और दौड़ते वाहनों के कारण परिक्रमार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मंदिर में भक्त पूजा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही देवशयनी एकादशी पर वृंदावन के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह और शाम को बांकेबिहारी मंदिर में सुंदर फूलबंगला सजाया गया। जहां फूलबंगले की छांव में विराजमान ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर प्रांगण में आ रही भीनी भीनी फूलों की सुगंध से मन प्रफुल्लित हो रहा था।