फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सीने पर सीएम योगी का टैटू गुदवाने वाले यामीन को पुलिस ने भेजा जेल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 10 Jul 2022 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Fan Yameen sent to jail by police
यामीन को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी मुख्यमंत्री योगी के प्रशंसक यामीन सिद्दीकी ने रविवार को थाने में लिखित शिकायत दी थी कि ईद की नमाज पढ़कर लौटने के दौरान कस्बे के दो लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत दर्ज कराने के कुछ देर बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच में पुलिस ने यामीन को ही दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया। इस दौरान यामीन ने पुलिस पर पीटने और निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। यामीन के मुताबिक रविवार सुबह वह कस्बे में ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गया था। नमाज पढ़ने के बाद वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में दो लोगों ने घेर लिया। योगी का प्रशंसक बनने पर धमकी दी। मुख्यमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गाली देते हुए कहा कि अगर दोबारा मस्जिद के आसपास दिखाई  दिया तो उसे (यामीन) जान से मार देंगे।
Cm Yogi Adityanath Fan Yameen sent to jail by police
पुलिस गिरफ्त में यामीन - फोटो : अमर उजाला
यामीन ने बताया कि ये दोनों दबंग प्रवृत्ति के हैं। पूर्व में पुलिस को गलत सूचनाएं देकर और अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर चुके हैं। मुझे भी मुख्यमंत्री का प्रशंसक होने की वजह से इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। 
 
Cm Yogi Adityanath Fan Yameen sent to jail by police
यामीन ने सीने पर बनवाया सीएम योगी का टैटू - फोटो : अमर उजाला
यामीन ने थाने पर तहरीर देने के साथ ही मुख्यमंत्री और अधिकारियों के ट्विटर पर भी शिकायत की। पुलिस ने जांच में यामीन को गलत पाया और शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यामीन ने कहा पूरे मामले को लेकर वह सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Fan Yameen sent to jail by police
यामीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
सीओ  राजकुमार सिंह ने बताया कि यामीन सिद्दीकी की क्षेत्र में काफी शिकायतें हैं। आए दिन विवादों के घेरे में रहता है। रविवार को उनकी शिकायत में वह खुद ही दोषी पाया गया है। जिस पर शांतिभंग के आरोप में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Fan Yameen sent to jail by police
यामीन सिद्दीकी हैं सीएम योगी के जबरदस्त प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
बता दें यामीन सिद्दीकी ने 20 जून को एटा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी और भाजपा का प्रचार करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed