फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी पर्यटकों को भाया ताज, भारतीयों को सुहाया प्रयागराज, ये हैं आंकड़ें

Sun, 02 Dec 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 02 Dec 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
most tourist places taj mahal and prayagraj in uttar pradesh
Taj Mahal
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं भारतीय सैलानियों को संगम नगरी यानी प्रयागराज ही अपनी ओर खींच रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 2017 में प्रदेश में आए पर्यटकों की सूची जारी की है, जिसमें विदेशी पर्यटकों की सबसे ज्यादा संख्या आगरा में और भारतीय पर्यटकों की सबसे ज्यादा तादात प्रयागराज में दर्ज की गई है। 2017 में जितने विदेशी सैलानी आगरा आए, उससे आधे ही बाकी उत्तर प्रदेश के स्थलों पर पहुंचे।

विदेशी पर्यटकों को भाया ताज, भारतीयों को सुहाया प्रयागराज, ये हैं आंकड़ें

most tourist places taj mahal and prayagraj in uttar pradesh
यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार अयोध्या पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है और पर्यटन स्थल बनाने में जुटी है, लेकिन अयोध्या में विदेशी पर्यटकों की संख्या केवल 23,926 ही रही। अयोध्या से ज्यादा देसी सैलानी प्रयागराज पहुंचे। अयोध्या में 1.75 करोड़ भारतीय आए तो प्रयाग में यह संख्या चार गुना यानी 4.17 करोड़ रही। धार्मिक पर्यटन स्थलों के मुकाबले ताजमहल में न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी पर्यटकों की संख्या भी ज्यादा रही है। 

विदेशी पर्यटकों को भाया ताज, भारतीयों को सुहाया प्रयागराज, ये हैं आंकड़ें

most tourist places taj mahal and prayagraj in uttar pradesh
यूपी आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या
आगरा-मथुरा सर्किट प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटकों को लुभाने वाला पर्यटन सर्किट है। आगरा में फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर तो मथुरा में वृंदावन, गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना, कुसुम सरोवर, नंदगांव, बलदेव, गोकुल में करीब 6 करोड़ भारतीय यात्री पहुंच रहे हैं। धार्मिक पर्यटन स्थलों में मथुरा के स्थल सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों को जिला मुख्यालय के अलावा अन्य स्थलों में सारनाथ पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को भाया ताज, भारतीयों को सुहाया प्रयागराज, ये हैं आंकड़ें

most tourist places taj mahal and prayagraj in uttar pradesh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देश के पर्यटन का आईना है। 50 सालों से यह भारतीय पर्यटन का प्रतिनिधित्व करता रहा है, लेकिन यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब तक नहीं बन सका। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार एलान तो करते रहे हैं, लेकिन आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जमीन पर नहीं उतर पाया। 
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को भाया ताज, भारतीयों को सुहाया प्रयागराज, ये हैं आंकड़ें

most tourist places taj mahal and prayagraj in uttar pradesh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पर्यटन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 16 लाख विदेशी पर्यटक और 86 लाख भारतीय पर्यटक आए हैं, जबकि वाराणसी में आगरा से महज 20 फीसदी विदेशी पर्यटक यानी तीन लाख पर्यटक ही आए। वाराणसी में 89 लाख भारतीय पहुंचे। काशी विश्वनाथ की नगरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट कई साल से है और यहां 18-20 फ्लाइट हर दिन देश और दुनिया के कई शहरों को हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed