फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगराः मानसून की पहली बारिश ने दी राहत, जानिए कैसा रहेगा तीन दिन मौसम

Fri, 05 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
monsoon rains in agra weather forecast for next three days
पहली बारिश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मानसून की बारिश के इंतजार में हर कोई बेचैन था, लेकिन गुरुवार की शाम मानसून के बादल अपने साथ राहत की बारिश लेकर आए। रात तक छाई रहीं काली घटाएं बेचैन कर देने वाली भीषण गर्मी में अमृत की तरह बरसी। मानसून के लिए टकटकी लगाए लोगों की प्यासी आंखों को न केवल बूंदों ने राहत दी, बल्कि मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू लोगों के तन मन को झंकृत कर गई।
monsoon rains in agra weather forecast for next three days
मानसून की पहली बारिश में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम सात बजे से हुई झमाझम बारिश का जर्रे-जर्रे ने इस्तकबाल किया। शाम को जब बारिश शुरू हुई तो कोई बाजार में था तो कोई आफिस से लौट रहा था, लेकिन मानसून की बारिश में वह भीगने से नहीं चूके।
monsoon rains in agra weather forecast for next three days
बारिश में भींगतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रात नौ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। तब तक 32.6 मिमी बारिश रिकार्ड हो चुकी थी। गरज चमक के साथ रात तक बूंदाबांदी जारी रही। मानसून की पहली बारिश में जलभराव बेशक हुआ, लेकिन बच्चों ने पानी में छई छपा छई कर खूब मस्ती की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon rains in agra weather forecast for next three days
पहली बारिश में जलभराव में फंसे दोपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
शाम को बारिश के कारण तापमान में कमी आ गई, लेकिन दोपहर में पारा परेशान करता रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री पर रहा। दोपहर भर उमस भरी गर्मी रही। पसीने से तरबतर हुए लोग मानसून के आने की दुआएं करते रहे। आखिर शाम को बादल बरसे तो झूमकर बरसे।
विज्ञापन
monsoon rains in agra weather forecast for next three days
झमाझम बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मानसून अगले 24 घंटे में और मजबूत होने के आसार हैं। इससे अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। दिन में तापमान में कमी आ सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में उछाल आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed