{"_id":"5d1f5f038ebc3e3c985fde2e","slug":"monsoon-rain-in-mathura-city-weather-forecast-for-next-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: झूम के आया मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: झूम के आया मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के दौरान गंतव्य की ओर जातीं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को मानसून झूमकर आया। दोपहर से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। हालांकि शहर में बारिश कम हुई लेकिन, कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में जलभराव तक हो गया। पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में ठंडक रही। वहीं किसानों ने भी धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।
2 of 5
बारिश के चलते परिक्रमा मार्ग पर सड़क पर भरे पानी से गुजरते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि गुरुवार की रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन, शुक्रवार की दोपहर से मानसून ने अपना रंग दिखाया। बारिश तो ज्यादा तेज नहीं थी लेकिन, लगातार होती रही। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
3 of 5
बारिश के चलते एक मंदिर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
चंदनवन कालोनी में तो जरा सी बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो गईं थीं। पानी निकासी की कोई व्यवस्था यहां है ही नहीं। राधाकुंड, गोवर्धन, सौंख, राया, बलदेव, मांट, नौहझील के साथ जिले भर में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश के चलते एक मंदिर परिसर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का मानना है कि मानसून की शुरूआत अच्छी रही है लिहाजा बरसात खूब होगी। किसान भी धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश के चलते सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में मानसून की बारिश से मथुरावासियों को भींगने का मौका मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार आठ जुलाई तक मानसून की बारिश होने की संभावनाएं हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।