फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्ण भक्ति में लीन विदेशी भक्तों को नहीं कोरोना का खौफ, वृंदावन की गलियों में दिखा ऐसा नजारा

Tue, 16 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
mathura news: foreign devotees dancing on krishna bhajan in Vrindavan
कृष्ण भक्ति में लीन विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-1 में तीर्थनगरी वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के पट भले ही न खुले हों, लेकिन गलियों में कृष्ण के भजन गूंज रहे हैं। विदेशी कृष्ण भक्त भजन गाते और नाचते हुए वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगा रहे हैं। ऐसा एक दिन नहीं होता, बल्कि प्रतिदिन विदेशी भक्तों की टोलियां हरे कृष्णा, हरे रामा का उच्चारण कर भक्ति भाव के साथ परिक्रमा कर रही हैं।
mathura news: foreign devotees dancing on krishna bhajan in Vrindavan
कृष्ण भक्ति में लीन विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण 24 मार्च को लॉकडाउन हुआ था। लॉकडाउन में तीर्थनगरी के मंदिरों के पट बंद हुए, जो अनलॉक-1 में भी नहीं खुल सके। लेकिन परिक्रमा मार्ग पर आस्था का ज्वार साफ देखा जा सकता है। 
mathura news: foreign devotees dancing on krishna bhajan in Vrindavan
कृष्ण भक्ति में लीन विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा पर विदेशी कृष्ण भक्त प्रतिदिन भक्ति में सराबोर नाचते-गाते हुए परिक्रमा लगा रहे हैं। विदेशी भक्त कोरोना के खौफ से बेखबर दिखे। शनिवार को ज्यातादर भक्त बिना मास्क के परिक्रमा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura news: foreign devotees dancing on krishna bhajan in Vrindavan
कृष्ण भक्ति में लीन विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
झांज-मंजीरे बजाते हुए कृष्णभक्ति में तल्लीन इन विदेशी भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। बस अब भक्तों को इंतजार है कि उनके आराध्य के मंदिर खुलें तो वह दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
mathura news: foreign devotees dancing on krishna bhajan in Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-1 में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, लेकिन वृंदावन के बांकेबिहारी सहित प्रमुख मंदिरों के पट अभी बंद हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed