फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंद ओपीडी ने बढ़ाई परेशानी, दर्द में तड़पते मरीज, न इलाज की सुविधा और न जांच

Mon, 15 Jun 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Jun 2020 11:58 AM IST
सार

  • 2500 मरीज रोज आते थे एसएन में
  • 150 भी नहीं आए टेलीमेडिसन पर

विज्ञापन
General OPD Close Due To Corona Virus In Sn Medical Problem For Patients
ट्रॉयज ओपीडी में आए मरीज - फोटो : अमर उजाला
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की जनरल ओपीडी बंद होने से मरीज भटक रहे हैं। न इन्हें उपचार मिल पा रहा है और न निशुल्क दवाइयां। सस्ती दरों पर जांच बेमानी है। पहले जून-जुलाई में रोजाना ढाई हजार तक मरीज ओपीडी में आते थे। इनके लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई लेकिन इस पर रोजाना 150 से कम लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। शहर के बाहरी इलाके और देहात में छोटे क्लीनिक नहीं खुलने से मरीजों की दिक्कत और बढ़ गई है।
General OPD Close Due To Corona Virus In Sn Medical Problem For Patients
मरीज को स्ट्रेचर ले जाते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड बन जाने के बाद से नेत्र, हड्डी, त्वचा, दंत रोग, वक्ष रोग समेत जनरल ओपीडी बंद है। पहले माना जा रहा था कि लॉकडाउन खत्म होने पर ओपीडी शुरू कर दी जाएगी लेकिन अनलॉक -1 में ऐसा नहीं हो सका।
General OPD Close Due To Corona Virus In Sn Medical Problem For Patients
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल इन दिनों में एसएन में नेत्र रोग में 130-150, वक्ष रोग में 150-180, हड्डी रोग विभाग 160 से 190, दंत रोग में 90 से 110, ईएनटी में 130 से 150, त्वचा रोग विभाग में 360 से 400 व अन्य विभागों सहित कुल लगभग 2500 मरीज रोजाना आते थे। इनको परामर्श मिलने के साथ ही दवाएं भी मिलती थीं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते जनरल ओपीडी नहीं हो रही। हालत यह है कि सामान्य दिनों में एक-दो दिन में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या टेलीमेडिसिन का लाभ लेने वाले एक महीने के मरीजों की संख्या बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
General OPD Close Due To Corona Virus In Sn Medical Problem For Patients
अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएन अस्पताल में इलाज के साथ ही जरूरतमंद मरीज निशुल्क दवा और सस्ती जांचों के लिए भी आते हैं। ऐसे लोग जो प्राइवेट में महंगी जांचों का खर्च नहीं उठा सकते और दवाएं खरीदना भी मुश्किल है वे सरकारी अस्पतालों का रुख करते हैं, लेकिन अब टेलीमेडिसिन सुविधा में उन्हें सिर्फ परामर्श मिल रहा है, दवाएं नहीं तो ऐसे मरीज ज्यादा परेशान हैं।
 
विज्ञापन
General OPD Close Due To Corona Virus In Sn Medical Problem For Patients
स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्राएज ओपीडी चल रही है, इसमें कोरोना संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ उनके नमूने भी लिए जाते हैं। इमरजेंसी के मरीजों को भी यहीं भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed