फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: भगवान गोदा रंगमन्नार ने खेली भक्तों के संग होली, श्रीरंगनाथ मंदिर में बरसे आस्था के रंग

Sat, 03 Apr 2021 07:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
holi celebration at shri rang nath ji temple vrindavan in mathura
भगवान रंगनाथ के श्रीविग्रह - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की लालीस्थली पर होली की खुमारी अब भी भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही है। शनिवार को भगवान गोदा रंगमन्नार ने भक्तों के संग होली खेली। ठाकुरजी के संग होली खेल भक्त आनंदित हो उठे। वृंदावन के श्रीरंगनाथ मंदिर में 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके छठे दिन होली और फगुआ आयोजन में ठाकुर गोदा रंगमन्नार अपने भक्तों के संग होली खेलने के लिए निकले। 
holi celebration at shri rang nath ji temple vrindavan in mathura
कांच के रथ पर विराजमान होकर निकले ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शाम चार बजे ठाकुरजी श्वेत वस्त्र धारण कर कांच के विमान में विराजमान हुए। धुर गोले के साथ ही सवारी मंदिर परिसर से बारहद्वारी में पहुंची तो वेदमंत्रों का उच्चारण कर कुंभ आरती उतारी गई। इस दौरान मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जयजयकार से गूंज उठा। 
holi celebration at shri rang nath ji temple vrindavan in mathura
शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सेवायतों ने टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों के साथ अबीर-गुलाल भक्तों पर फेंकना शुरू कर दिया। ठाकुरजी की सवारी पर पुष्पवर्षा हुई। यह दृश्य देखते ही बन रहा था। कोविड-19 की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रंग-गुलाल का प्रयोग कम करते हुए फूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi celebration at shri rang nath ji temple vrindavan in mathura
कांच के विमान पर विराजमान भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला
श्रीरंगनाथ मंदिर के सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि उत्सवों की इस श्रंखला में होली का उत्सव ब्रज संस्कृति के अनुरूप मनाया जाता है। ब्रज वृंदावन की पवित्र भूमि में हर भक्त प्रभु की भक्ति के रंग में रंगा रहता है। इसी भाव को मानते हुए होली का उत्सव उल्लास के साथ मनाया जाता है। 
विज्ञापन
holi celebration at shri rang nath ji temple vrindavan in mathura
होली के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भगवान रंगनाथ की सवारी प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्रामस्थल बड़ा बगीचा पहुंची। जहां से पुन: मंदिर परिसर में ठाकुरजी विराजमान हुए। रात में ठाकुरजी स्वर्ण निर्मित हाथी पर विराजमान होकर परंपरानुसार फगुआ देने गए। जहां उनको पान, केसरिया जलेबी आदि निवेदित किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed