उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से हर कोई हैरान है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।
दरअसल, गांव खप्परपुर में सोमवार सुबह खुशियों और चहल-पहल की जगह चीख-पुकार ने ले ली। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर के भीतर का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल था, मनीष ने आखिर ऐसा क्यों किया। दिनभर गांव में अधिकारियों व रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।
2 of 19
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिनभर गांव की गलियों में लोगों की भीड़ जुटी रही। हर नुक्कड़ पर बस एक ही चर्चा थी कि मनीष एक सुलझा हुआ और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, उसने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया?। रिश्तेदार और पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में कोई बड़ा विवाद नहीं देखा गया।
3 of 19
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष के इस कदम ने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। क्या मनीष मानसिक तनाव में था या किसी परेशानी के बोझ तले दबकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
4 of 19
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद गमगीन परिजन और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, दिनभर गांव में पुलिस और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। जैसे-जैसे खबर फैली, दूर-दराज के इलाकों से रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। घर के बाहर बिलखते परिजन को ढांढस बंधाने वाला कोई नहीं था, हर आंख नम थी और हर चेहरा स्तब्ध हो गया।
5 of 19
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में किसान ने सुसाइड नोट छोड़ पत्नी, तीन बच्चों की हत्या कर दी जान
मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है, हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए।