फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: मैनपुरी में मुठभेड़, चली गोलियां, धरा गया 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, छह जिलों की पुलिस थी पीछे

Sun, 18 Sep 2022 08:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri Police Caught 25 Thousand Reward History Sheeter In Encounter
मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस ने फर्दपुर मार्ग पर पुलिस इनामी अपराधी का पीछा कर रही थी, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक गोली अपराधी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से कुछ जेवर भी बरामद हुए। वह थाना क्षेत्र में दो चोरी की वारदात में वांछित चल रहा था। एसपी ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। 



जनपद कासगंज के पटियाली निवासी अरमान अली के विरुद्ध बिछवां थाना में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। रविवार शाम थानाध्यक्ष अमित सिंह को सूचना मिली कि अरमान फर्दपुर मार्ग पर किसी वारदात में चोरी किए गए जेवर आदि को बेचने के लिए जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ फर्दपुर बीलों मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी, बाइक पर आते अरमान को देख जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायर किए और बाइक मोड़ कर भागने लगा। 

Mainpuri Police Caught 25 Thousand Reward History Sheeter In Encounter
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष ने किया पीछा 

थानाध्यक्ष ने टीम के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एक स्थान पर अरमान घिर गया, दोनों ओर से फायरिंग के दौरान एक गोली अरमान के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ की सूचना पर एसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाई। एसपी ने आरोपी से जिला अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की। 
Mainpuri Police Caught 25 Thousand Reward History Sheeter In Encounter
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

छह जनपदों की पुलिस को थी तलाश

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि कासगंज निवासी अरमान एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध अलीगढ, बदायूं, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी आदि जनपदों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिछवां से चोरी की दो घटनाओं में वांछित था, उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। रविवार की शाम वह जेवर बेचने के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से कुछ जेवर मिले हैं। जानकारी की जा रही है कि वह किस वारदात से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri Police Caught 25 Thousand Reward History Sheeter In Encounter
हिस्ट्रीशीटर की बाइक - फोटो : अमर उजाला

कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा

फर्दपुर बीलों मार्ग पर पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ की सूचना जैसे ही वायरलैस पर फ्लैश हुई, तो तुरंत ही बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी विजय पाल, सीओ भोगांव विजय पाल, भोगांव आदि थाना की पुलिस भी पहुंच गई। गोली लगने से घायल हुए इनामी अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन
Mainpuri Police Caught 25 Thousand Reward History Sheeter In Encounter
एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

ये बोले एसपी 

एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अरमान की गिरफ्तारी पर उनके द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित था, बिछवां पुलिस से मुठभेड़ के दौरान वह गोली लगने से घायल हुआ है। उसके पास जेवर भी मिले हैं, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed