फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: होश आने पर बेटी ने बताई दास्तां, कहा पापा हमें आफिस लेकर गए थे...

Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mass suicide In Agra Daughter Told Story Crime News
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इनवर्टर और बैटरी का ऑनलाइन व्यापार करने वाले योगेश मिश्रा अपनी बेटियों आध्या, काव्या और पत्नी प्रतीची को साथ लेकर एक दिन पहले ऑफिस गए थे। पत्नी को ऑफिस में छोड़कर वापस घर आए। कुछ देर रुकने के बाद फिर से ऑफिस चले गए। दो घंटे बाद फिर घर आ गए थे। शुक्रवार को फिर जाकर ऑफिस में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यही सामने आया है। 11 साल की आध्या कक्षा छह में पढ़ती है। काव्या का इसी साल एडमिशन कराया था। आध्या ने पुलिस को बताया कि मम्मी और बहन के साथ पापा उसे बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे ऑफिस लेकर गए थे, जहां सबने खाना खाया था। मम्मी और छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई। उसके भी गले में कुछ अटक रहा था। इस पर ज्यादा नहीं खाया। बहन पहले सो गई, बाद में मम्मी चक्कर आने पर वहीं सो गईं। वह भी सो गई। रात आठ बजे पापा, बहन और उसे वापस घर लेकर आए। उस समय काव्या उठ नहीं रही थी। इस बारे में उसने रास्ते में पापा से पूछा भी। इस पर उन्होंने कहा कि सो गई होगी। घर आने के बाद रात साढ़े आठ बजे पापा फिर अकेले मम्मी के पास चले गए।
Mass suicide In Agra Daughter Told Story Crime News
आगरा: परिवार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रात में पापा दस बजे वापस आ गए। उसने मम्मी के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह चल नहीं पा रहीं थीं। इस कारण ऑफिस के सामने पड़ोसी के घर में सुला आए हैं। सुबह ले आएंगे। बेड पर सो रही काव्या के पास पापा सो गए। वो दादी के पास सोने चली गई। पापा शुक्रवार सुबह छह बजे फिर चले गए। उधर, दादी सरोज सुबह दस बजे काव्या के कमरे में गईं। उसके हाथ और होंठ नीले पड़े हुए देखे। उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वो उठ नहीं रही थी। इस पर बेटे योगेश को फोन लगाया, लेकिन लगा नहीं। बाद में वो पड़ोसियों की मदद से काव्या को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Mass suicide In Agra Daughter Told Story Crime News
फाइल में सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
योगेश के पिता सुनहरी लाल अध्यापक थे। उनकी वर्ष 1994 में मौत हो गई थी। मां सरोज मिश्रा बेटे योगेश के साथ ही रहती थीं। योगेश के दो भाई और एक बहन थे। योगेश के बडे़ भाई विकास मिश्रा नोएडा की कंपनी में अधिकारी हैं, जबकि छोटे भाई शैलेष एटा में ही रहते हैं। वो शिक्षक हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mass suicide In Agra Daughter Told Story Crime News
Sudhir Kumar Singh - फोटो : सोशल मीडिया
सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है
योगेश मिश्रा बैटरी-इनवर्टर का व्यवसाय करते थे। कर्मचारी के आने पर घटना की जानकारी हुई। योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची मृत मिले थे। एक सुसाइड नोट भी मिला। घर में बेटी भी अचेत थीं। छोटी बेटी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सभी तथ्यों पर जानकारी जुटाई जा रही है। बड़ी बेटी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कारण पता चल सकेगा। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन
Mass suicide In Agra Daughter Told Story Crime News
बेटी के साथ योगेश मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से एटा के थाना बागवाला स्थित जमलापुर निवासी योगेश मिश्रा पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा तकरीबन 25 साल से मारुति एन्क्लेव, जगदीशपुरा में रह रहे थे। उनकी शादी वर्ष 2009 में प्रतीची मिश्रा से हुई थी। उनकी दो बेटियां 11 साल की आध्या और पांच साल की काव्या थी। उनके पिता अध्यापक थे। उनकी वर्ष 1994 में मौत हो गई थी। मां सरोज मिश्रा बेटे योगेश के साथ ही रहती थीं। वह तीन भाई और एक बहन थे। योगेश के बडे़ भाई विकास मिश्रा नोएडा की कंपनी में अधिकारी हैं, जबकि छोटे भाई शैलेष एटा में ही रहते हैं। वो शिक्षक हैं। उन्होंने बंशी विहार में अपनी कोठी की पहली मंजिल पर फर्म का आफिस खोल रखा था, जिसमें आनलाइन बैटरी और इनवर्टर का कारोबार करते थे।
आगरा में सामूहिक आत्महत्या: कारोबारी ने पत्नी संग की आत्महत्या, घर में मृत मिली पांच साल की बेटी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed