फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में बसपा के कोर वोट बैंक का जिसे मिलेगा सहारा, उसी को मिलेगा किनारा

Sat, 12 Nov 2022 01:17 PM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, अमर उजाला मैनपुरी
नीलेश शर्मा, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Nov 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election all political parties eyes on scheduled caste voters in Mainpuri
अखिलेश यादव और मायावती। - फोटो : अमर उजाला

सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा ने पूरी दमदारी के साथ कई लोकसभा चुनाव लड़े। पार्टी प्रत्याशी ने जीत भले ही दर्ज नहीं की हो, लेकिन कोर वोट बैंक के दम पर दूसरा नंबर जरूरी हासिल किया। बसपा सुप्रीमो ने लोकसभा उपचुनाव न लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में सभी दलों की नजर अब बसपा के कोर वोट बैंक पर है। जिस दल-प्रत्याशी को बसपा का वोट मिलेगा, उसी को चुनावी भंवर में किनारा मिलेगा। 



Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव ने पहले संभाली पति की विरासत, अब ससुर की कर्मभूमि पर करेंगी सियासत

सपा की ओर से डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद से ही मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव रोचक हो गया है। अब देशभर की नजरें मैनपुरी के उपचुनाव पर हैं। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से भी दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा। ऐसे में टक्कर सीधे तौर पर सपा और भाजपा के बीच ही होगी।

Mainpuri By-Election all political parties eyes on scheduled caste voters in Mainpuri
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
दूसरी ओर, दोनों ही दलों के रणनीतिकारों की नजर बसपा के कोर वोट बैंक पर भी है। क्योंकि हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावाती ने ट्वीट करके उपचुनाव न लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में जो दल बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर उसे अपने पाले में कर लेगा, जीत की राह उसकी उतनी ही आसान हो जाएगी। 
Mainpuri By-Election all political parties eyes on scheduled caste voters in Mainpuri
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम के गढ़ में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को टक्कर बहुजन समाज पार्टी ने ही दी थी। बसपा प्रत्याशी विनय शाक्य ने 2.19 लाख वोट हासिल करके जोरदार टक्कर खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी थी। भले ही इस चुनाव में नेताजी को विजयश्री मिली, बसपा के कोर वोट बैंक की धाक हर दल ने मानी थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने 1.42 लाख वोट मुलायम के गढ़ में हासिल किए थे। इसके बाद बसपा ने लोकसभा चुनाव मैनपुरी सीट पर नहीं लड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election all political parties eyes on scheduled caste voters in Mainpuri
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2009

प्रत्याशी   दल मिले वोट 
मुलायम सिंह यादव सपा 392308
विनय शाक्य बसपा 219239
तृप्ति शाक्य भाजपा 56265
विज्ञापन
Mainpuri By-Election all political parties eyes on scheduled caste voters in Mainpuri
मैनपुरी उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2014

प्रत्याशी दल मिले वोट
मुलायम सिंह यादव सपा 595918
शत्रुघन सिंह चौहान भाजपा 231252
डॉ. संघमित्रा मौर्या  बसपा   142833
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed