{"_id":"636deea18ec9152cb42746b8","slug":"mainpuri-by-election-2022-why-dimple-yadav-fielded-from-mainpuri-know-five-major-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण
Fri, 11 Nov 2022 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : Facebook/Dimple Yadav
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन बाद कौन चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर तमाम नामों पर चर्चा रही। हालांकि अब तय हो चुका है कि यहां होने वाले उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में उतर रही हैं। इस सीट से डिंपल यादव का नाम सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किस सोच के साथ तय किया, इसके पीछे के प्रमुख पांच कारण माने जा रहे हैं।
Trending Videos
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी से डिंपल, ये हैं पांच प्रमुख कारण
1- मुलायम की विरासत का इकलौता वारिश होने का दिया संदेश।2- परिवार को एकजुट करने की कोशिश की गई है।
3- मैनपुरी के लिए नया चेहरा, कोई विरोध नहीं। ऐसे में अन्य से बेहतर रहेंगी प्रत्याशी।
4- नेताजी के निधन के बाद मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश।
5- समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी आज भी सबसे सुरक्षित सीट है।
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Mohammad Arif Baba
डिंपल यादव कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। फिरोजाबाद में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी डिंपल की राह आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव, डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
यहां सपा का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। भाजपा भी इस सीट पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। वहीं धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जैसा लोकप्रिय नेता भी सपा के बीच नहीं है।
विज्ञापन
नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य
- फोटो : अमर उजाला