फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri By-Election 2022: शाक्य प्रत्याशी भी नहीं दिला सके जीत, ये मैनपुरी है, समझें यहां का चुनावी गणित

Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रदीप कुमार यादव, मैनपुरी
प्रदीप कुमार यादव, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Sakya candidate also could not win know Mainpuri electoral Method
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा और बसपा ने कई बार शाक्य प्रत्याशी के हाथ चुनावी पतवार सौंपी, लेकिन फिर भी भंवर से उनकी नैया पार नहीं हो सकी। हर बार सपा और मुलायम की सुनामी में भाजपा और बसपा की नैया डूबती रही। इस बार भी भाजपा की ओर से शाक्य प्रत्याशी ही मैदान में है, ऐसे में देखना है कि इस बार भाजपा को किनारा मिलता है या एक बार फिर भाजपा की चुनावी नाव भंवर में ही फंसकर रह जाएगी। 


पिछले 27 साल में सपा प्रत्याशी को पराजित करने के लिए भाजपा और बसपा ने कई बार शाक्य प्रत्याशी को मैदान में उतारकर मैनपुरी लोकसभा को जीतने का प्रयास किया, लेकिन शाक्य प्रत्याशी न तो भाजपा को जीत दिला सका और न ही बसपा को। वर्ष 1996 से 2022 तक भाजपा ने तीन बार और बसपा ने सात बार शाक्य प्रत्याशी को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए मैदान में उतारा, लेकिन मैनपुरी लोकसभा रूपी वैतरणी को पार करने में ये शाक्य प्रत्याशी भाजपा और बसपा की मदद नहीं कर सके। भाजपा ने एक बार फिर मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव के सामने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। देखना है कि क्या रघुराज सिंह 27 साल से शाक्य प्रत्याशी की हार का सिलसिला समाप्त कर पाएंगे। 
Mainpuri By-Election 2022 Sakya candidate also could not win know Mainpuri electoral Method
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा प्रत्याशी चार बार रहा तीसरे स्थान पर 

बसपा ने वर्ष 1996 से अब तक सात बार शाक्य प्रत्याशी को लोकसभा के लिए प्रत्याशी बनाया, जिसमें वर्ष 2014 में डॉ. संघ मित्रा मौर्य, वर्ष 1999 में बालकदास शाक्य, वर्ष 1998 में हरीराम शाक्य और वर्ष 1996 में भगवत दास शाक्य तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, वर्ष 2009 में विनय शाक्य, वर्ष 2004 में अशोक शाक्य और 2004 के उपचुनाव में भी अशोक शाक्य ही दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, भाजपा ने पिछले 27 साल में तीन बार शाक्य प्रत्याशी को मैनपुरी लोकसभा को फतह के लिए मैदान में उतारा, जिसमें वर्ष 2019 और 2014 में प्रेम सिंह शाक्य दूसरे स्थान पर रहे। जबकि स्टार प्रत्याशी तृप्ति शाक्य वर्ष 2009 में तीसरे स्थान पर रहीं।
Mainpuri By-Election 2022 Sakya candidate also could not win know Mainpuri electoral Method
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा - फोटो : अमर उजाला

पिछले नौ चुनाव में सपा प्रत्याशी के सामने मिले शाक्य प्रत्याशी को मत 

वर्ष 2019 
मुलायम सिंह यादव सपा - 524926
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा- 430537 दूसरा स्थान 

वर्ष 2014
मुलायम सिंह यादव सपा  - 595918
डॉ. संघमित्रा मौर्य- बसपा- 142833 तीसरा स्थान 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Sakya candidate also could not win know Mainpuri electoral Method
पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 उपचुनाव 
तेज प्रताप सपा- 653786
प्रेम सिंह शाक्य भाजपा- 332537 दूसरा स्थान 

वर्ष 2009
मुलायम सिंह सपा- 392308
विनय शाक्य बसपा- 219239 दूसरा स्थान
तृप्ति शाक्य भाजपा- 56265 तीसरा स्थान 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Sakya candidate also could not win know Mainpuri electoral Method
मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2004
मुलायम सिंह सपा- 460470
अशोक शाक्य बसपा- 122600 दूसरा स्थान 

वर्ष 2004 उप चुनाव 
धमेंद्र यादव सपा- 348999
अशोक शाक्य बसपा- 169286 दूसरा स्थान 

वर्ष 1999 

बलराम सिंह यादव सपा- 244113
बालकदास शाक्य बसपा- 75107 तीसरा स्थान 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed