फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी स्थित एक होटल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए यहां पहुंच गईं। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। पुलिस ने होटल को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस कार्रवाई से होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौका पाकर होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। इस दौरान होटल से पुलिस ने तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़े। इनसे पूछताछ करने के बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल को सील करते हुए संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का छापा: होटल में ऐसे हाल में मिले तीन प्रेमी युगल, देखकर पुलिस के भी उड़े होश
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:43 PM IST
सार
पूछताछ के बाद पकड़े गए प्रेमी युगलों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन