फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महासंग्राम 2019: एटा की जनता बोली- रोजगार, महिला सुरक्षा और विकास करने वाली चाहिए सरकार

Tue, 12 Mar 2019 09:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters talks with amar ujala in etah
चाय के दौरान चुनाव पर चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का चुनावी रथ मंगलवार को चुनावी महासंग्राम के लिए एटा पहुंचा। यहां जीटी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर लोगों से चर्चा की गई तो उनमें विकास नहीं होने का दर्द साफ नजर आया, वहीं एयर स्ट्राइक और राष्ट्रवाद को लेकर लोग एकजुट दिखे। यूनुस ने कहा कि जिले में कोई विकास नहीं कराया गया है। सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। 


भगवत स्वरूप शर्मा ने कहा कि सांसद राजवीर ने जिले के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी उपेक्षा की है। क्षेत्र के लोगों की कभी समस्याएं सुनी नहीं गईं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में राजनीतिक दल सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। जवानों की वजह से देश में लोग चैन से सोते हैं।
lok sabha elections 2019 voters talks with amar ujala in etah
एसके पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं
इसके बाद चुनावी महासंग्राम रथ एसके पीजी कॉलेज पहुंचा। जहां पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आतुर छात्र-छात्राओं से बात की गई। इस दौरान युवाओं ने रोजगार, महिला सुरक्षा और समान अधिकार देने वाली सरकार के चयन की बात कही। हर्षवर्धन ने कहा कि बेरोजगारी को दूर करने वाली सरकार को अपना वोट देंगे। सुनील कुमार ने कहा कि जो सरकार देश के विकास में अहम योगदान देगी, उसे ही मत दूंगा। अवनीश कुमार का कहना था कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और सरकारें हर बार युवाओं से झूठे वादे करती है। 
lok sabha elections 2019 voters talks with amar ujala in etah
चुनाव पर अपनी राय रखती छात्रा
अमर उजाला के चुनावी महासंग्राम रथ के दौरान शहर में लोगों और युवाओं ने एक दिन का प्रधानमंत्री कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। किसी ने गरीबी को दूर करने तो किसी ने जनसंख्या नियंत्रण और शिक्षा स्तर सुधारने की इच्छा जताई। अरविंद मिश्रा ने कहा कि अगर एक दिन का प्रधानमंत्री बना तो गरीबी मिटाएंगे। रोजगार दिलाएंगे। भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। निहारिका यादव का कहना है कि सुरक्षा स्तर को सुधारूंगी। देश में पुलवामा जैसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करूंगी। प्राथमिक शिक्षा स्तर को सुधारने का प्रयास करूंगी। महिला सुरक्षा को लेकर भी कानून बनाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters talks with amar ujala in etah
चुनावी महासंग्राम कार्यक्रम में महिलाएं
अमर उजाला के चुनावी महासंग्राम रथ पहुंचने के दौरान शहर में आधी आबादी कार्यक्रम में महिलाओं से चर्चा की गई। महिलाओं ने महंगाई और समान अधिकार दिलाने वाली सरकार को चुनने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि देश में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाएं। नारी सशक्तिकरण को लेकर पहल की जाए। साथ ही सुरक्षा को लेकर कानून बने। साथ ही समाज में भेदभाव और विकास कार्य कराए जाएं। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters talks with amar ujala in etah
महासंग्राम कार्यक्रम में एटा के नेता - फोटो : अमर उजाला
शहर के शहीद पार्क में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, तो सपा-कांग्रेस ने विकास के वादों को झूठा बताया। वहीं नता ने सांसद को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। रमजान में मतदान के मुद्दे पर नेता सहमत दिखे। सभी ने कहा कि रमजान का मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed