फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सड़क पर उतरे 'यमराज', लॉकडाउन का पढ़ाया पाठ

Sat, 18 Apr 2020 03:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Agra Yamraj made people aware in agra
यमराज का वेश बनाकर लोगों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह घर से बाहर निकल कर अपने और दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है, तो 'यमराज' को भी सड़कों पर उतरना पड़ा है। शुक्रवार को एक युवक ने यमराज का वेश बनाकर कोरोना के खतरे से लोगों को आगाह किया। 
Lockdown Agra Yamraj made people aware in agra
यमराज के वेश में युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन के साथ शहर के जागरूक लोग भी कोरोना के खतरे से लोगों को आगाह करने के लिए प्रयासरत हैं। शुक्रवार को एक युवक ने यमराज का वेश बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों को को बताया कि वो घरों से रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। बेवजह बाहर निकलने पर उन्हें यमराज मिल सकता है। 
Lockdown Agra Yamraj made people aware in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग वाहनों से भी निकलने लगे हैं। पुलिस के पकड़ने पर लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। कोई कूलर की घास लेने जाने की बात कह रहा है तो कोई अंडे खरीदने की। पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Agra Yamraj made people aware in agra
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
शाह मार्केट के एक व्यापारी अपनी कार से जा रहे थे। उनकी कार पर काली फिल्म भी चढ़ी थी। व्यापारी ने मास्क और सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी। पुलिस ने रोका तो व्यापारी ने बताया कि अंडे खरीदने निकले हैं। पुलिस ने कहा कि जब दुकानें ही नहीं खुल रही हैं तो अंडे कहां से लाएंगे। इसका उनके पास कोई जवाब नहीं था। पुलिस ने व्यापारी का 2500 रुपये का चालान काट दिया। 
विज्ञापन
Lockdown Agra Yamraj made people aware in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस सेल हॉटस्पॉट वाले कई इलाकों के लोगों पर नजर रखी रही है। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने एक घंटे में कई लोगों को फोन मिलाया। सभी से शराब के बारे में कहा। एक दोस्त ने लेने के लिए बोल दिया। सूचना पर रास्ते में ही उसे पकड़ लिया गया। कार का चालान कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed