{"_id":"5e9a99be8ebc3e769322326e","slug":"crowd-gathering-at-night-in-sabji-mandi-agra-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन बना मजाक: न अपनी फिक्र...न दूसरों की चिंता, ये भीड़ खतरनाक है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन बना मजाक: न अपनी फिक्र...न दूसरों की चिंता, ये भीड़ खतरनाक है
Sat, 18 Apr 2020 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर, ऑटो, ट्रॉली और ई-रिक्शा से जाम... दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़... बगैर मास्क लगाए लोग एक- दूसरे से सटकर चले आ रहे... यह दृश्य है आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी का। बृहस्पतिवार रात तकरीबन दो यहां ऐसी भीड़ थी। यहां दिन में सन्नाटा पसरा रहता है, लेकिन रात में लॉकडाउन मजाक बन जाता है। पालन कराने के लिए दो सिपाही तैनात हैं लेकिन वे गेट के अंदर गए ही नहीं। गेट पर सैनिटाइज करने के लिए चैंबर भी बना है लेकिन लोग इसमें जा ही नहीं रहे।
सब्जी मंडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बताया कि यह स्थिति बुधवार से ही बनी है। इससे पहले पुलिस सख्ती कर रही थी। सोमवार को तो भीड़ बढ़ने पर लाठी भी बरसाई थी। तब आठ से 10 पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे थे। जैसे ही ये दो रह गए, वैसे ही भीड़ अंदर ज्यादा आ रही है।
सब्जी मंडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी विक्रेता राजवीर ने बताया कि पुलिस पहले कम ही लोगों को आने दे रही थी, सामाजिक दूरी का पालन भी करा रही थी, दो दिन से ही ढिलाई हुई, इस कारण भीड़ लग गई। बोदला के ललित कुमार ने बताया कि अगर उन्हें पता होता कि इतनी भीड़ होगी तो न आते। यहां सस्ती सब्जी मिलती है, इसलिए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आढ़तियों ने बताया कि लॉकडाउन में कई मेकेनिक, ऑटो वाले, पान वाले, चाऊमीन वाले सब्जी बेच रहे हैं। इनकी संख्या लगभग 500 है। इस कारण भीड़ बढ़ गई है। ये लोग सुबह ही बेचने निकलते हैं, इसलिए रात में भीड़ ज्यादा रहती है। अमर उजाला टीम ने लोगों से पूछा कि वे मास्क क्यों नहीं लगाए हैं। एक ने जवाब दिया, वो भूल गया। कई लोग ने मुंह कपड़े से ढक लिया।
विज्ञापन
बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद से पूछा गया कि सब्जी मंडी में भीड़ क्यों लगने दी जा रही है? उनका कहना है कि इसकी जानकारी मिली है। दो दिन से ही शिकायतें आईं हैं। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब-तलब किया जा रहा है। सिकंदरा थाना प्रभारी से भी रिपोर्ट ली जाएगी। तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।