{"_id":"5e3a7e7b8ebc3ee5cd55b5ba","slug":"leave-a-plastic-bottle-in-taj-nature-walk-pay-fine-of-20-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए नई पहल, ताज नेचर वॉक में बोतल छोड़ने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए नई पहल, ताज नेचर वॉक में बोतल छोड़ने पर लगेगा जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताज नेचर वॉक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल के पूर्वी गेट से सटे ताज नेचर वॉक में प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए नई पहल की गई है। वन विभाग ने ताज नेचर वॉक में पर्यटकों के प्लास्टिक बोतलें साथ लाने पर 20 रुपये का टोकन शुरू किया है जो प्रवेश के समय दिया जा रहा है। पर्यटक अगर पानी की खाली बोतल लाकर जमा कर देते हैं तो उन्हें जमा की गई रकम वापस लौटा दी जाती है। नेचर वॉक में पानी की खाली बोतलें यहां-वहां छोड़ने वालों के 20 रुपये लौटाए नहीं जाएंगे।
2 of 5
ताज नेचर वॉक
- फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक विविधताओं से भरे ताज नेचर वॉक को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम शुरू की गई है। वन विभाग ने पूरे परिसर में झाड़ियों के पीछे फें के गए पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरे को साफ कराने के बाद तय किया है कि पार्क में आने वाले पर्यटक यहां गंदगी न फैलाएं और निर्धारित स्थान पर ही पानी की खाली बोतलों को फेंकें।
3 of 5
पानी की बोतल
ताज नेचर वॉक के प्रवेश द्वार पर टिकट विंडो से पानी की बोतल लाने वालों से 20 रुपये जमा कराकर टोकन दिया जा रहा है, जो खाली बोतल लौटाने पर वापस कर दिया जा रहा है। टोकन लेकर उन्हें 20 रुपये वापस दे दिए जाते हैं। नेचर वॉक के अंदर कैंटीन पर भी यह तय किया गया है कि पानी की बोतलें जंगल में न फेंक दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
‘नेचर वॉक में आने वाले लोग जहां-तहां पानी की प्लास्टिक बोतलों को छोड़ देते हैं। इसलिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है ताकि खाली बोतलों को लोग साथ लाएं और लौटने पर 20 रुपये ले जाएं। इससे बोतलें फेंकने और कचरा फैलाने की आदत पर अंकुश लगेगा। नेचर वॉक इससे साफ सुथरा रहेगा’ - मनीष मित्तल, डीएफओ, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल स्थित शाहजहाँ गार्डन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड और ताजमहल पूर्वी गेट स्थित होटलों में ठहरने वाले विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में सुबह ताज नेचर वॉक में पहुंचते हैं। यहां ताज के दीदार के साथ वह जिम भी कर सकते हैं। वन विभाग ने यहां ओपन जिम बनाए हैं, जहां सुबह पर्यटक पहुंच रहे हैं। यही नहीं, यहां सैलानी सुबह के समय घास के टीलों पर योगासन करते हुए भी नजर आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।