फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनाम धरोहरें: आगरा में हैं दो 'ताजमहल', तीसरी तस्वीर में देखिये स्मारक की खूबसूरती

Wed, 25 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lal Taj Mahal monuments in Agra
tajmahal - फोटो : tajmahal
ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के अलावा शहर में कई और ऐसे स्मारक हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। लेकिन, प्रचार-प्रसार के अभाव में ये उपेक्षित हैं। न तो यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं और न ही शहरवासी। कई स्मारक तो बदहाली का भी शिकार हो गए हैं, अवैध निर्माणों से घिर गए हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी स्मारक हैं जहां पहुंचने तक का आसान रास्ता नहीं है।


 
Lal Taj Mahal monuments in Agra
चीनी का रोजा एत्मादउद्दौला - फोटो : अमर उजाला
चीनी का रोजा: यमुनापार स्थित यह इमारत चीनी टाइल्स जड़ी विश्व में अपने किस्म की एक ही है। वस्तुत: इसमें शाहजहां का वजीर अफजल खां (शुक्रुल्लाह खान शिराजी) सपत्नीक दफन है। वजीर का इंतकाल सन् 1638 ई. में लाहौर के पास हुआ था। इस इमारत पर जड़ी नीले रंग की टाइल्स कभी बहुत दूर से चमका करती थीं। 
Lal Taj Mahal monuments in Agra
लाल ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
लाल ताजमहल: यह कर्नल जॉन विलियम हैसिंग का मकबरा है। भगवान टाकीज चौराहे के पास स्थित ताजमहल की तर्ज पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान के बीचोंबीच बना ये स्मारक सन् 1803 में बना। वह 1784 में मराठा सरकार महादजी सिंधिया की सेना में उच्च पद पर था। महादजी की मृत्यु के बाद वह आगरा आ गया था। इस स्मारक में भी ताजमहल की तरह से भूमिगत कक्ष हैं। ताज की मीनारों की तरह से ही इसके चारों ओर भी मीनारें हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Taj Mahal monuments in Agra
सादिक खां-सलावत खां की बारहदरी - फोटो : अमर उजाला
सादिक खां-सलावत खां की बारहदरी: यह बारहदरी आगरा-मथुरा मार्ग पर गैलाना मोड़ पर है। शाहजहां के खास सिपहसालार सलावत खां की स्मृति में निर्मित बताया जाता है। इसके पास ही 64 खंभा स्मारक हैं, इसलिए इसे चौंसठ खंभा इमारत भी कहते हैं। अकबर टॉम्ब से पहले यह स्मारक पर्यटकों के लिए देखने योग्य है।



 
विज्ञापन
Lal Taj Mahal monuments in Agra
दीवारों का नहीं हो पाया संरक्षण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सवाल: ताज, किला और सीकरी को छोड़कर अन्य स्मारक बदहाल हो रहे हैं? जवाब: समय-समय पर इनके संरक्षण का कार्य कराया जाता है। वर्तमान में भी सलावत खां सहित कुछ अन्य स्मारकों पर काम चल रहा है। सवाल: सलावत खां का मकबरा, चीना का रोजा जैसे कुछ स्मारक तक पहुंचने का मार्ग तक ठीक नहीं है? जवाब: लोगों ने स्मारकों के प्रतिबंधित दायरे में निर्माण कर लिए हैं। इनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसआई के
पास अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के अधिकार नहीं हैं। (वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद से बातचीत)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed