{"_id":"5f3a9d758ebc3e3ca52adf6a","slug":"labour-dead-body-carried-to-post-mortem-house-on-tanga-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: एक मजूदर के शव की बेकद्री, तांगे पर निकला 'इंसानियत' का जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: एक मजूदर के शव की बेकद्री, तांगे पर निकला 'इंसानियत' का जनाजा
Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तांगे पर शव रखकर भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में मानवता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ईंट भट्ठे पर घोड़ा गाड़ी से ईंट ढोने वाले को मरने के बाद भी सम्मान नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने शव को सील करके घोड़ा गाड़ी पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 14 किलोमीटर लंबे रास्ते में सैकड़ों लोगों ने पुलिस की संवेदनहीनता का नजारा देखा। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो अफसरों ने जांच की बात कही है।
पुलिस ने तांगे पर शव रखकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा
- फोटो : अमर उजाला
थाना करहल क्षेत्र के गांव मढ़ापुर निवासी अतर सिंह (45) पुत्र लालता प्रसाद थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर में संचालित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ही घोड़ा गाड़ी (तांगे) से ईंटों की ढुलाई करता था। वो पिछले कुछ दिनों से दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बरौली में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका हुआ था।
पुलिस ने तांगे पर शव रखकर भेजा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मजदूर ने ज्यादा शराब पी ली और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। जहां बरौली गांव के सामने ही सोमवार की सुबह उसका शव पड़ा मिला। दन्नाहार थाने की बरौली चौकी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को सील किया। पुलिसकर्मियों ने करीब छह किलोमीटर दूरी स्थित भट्ठे से घोड़ा गाड़ी बुलाकर लाश को पोस्टमार्टम हाउस के लिए लाद दिया। करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित पोस्टमार्टम हाउस तक शव को इसी घोड़ा गाड़ी से लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तांगे पर मजदूर का शव
- फोटो : अमर उजाला
मरने वाले के सम्मान की भी है जिम्मेदारी
मरने वाले व्यक्ति के शव को घटनास्थल से पोस्टमार्टम हाउस तक भेजने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस बीच शव के सम्मान का भी पुलिस को पूरा ख्याल रखना होता है। नियमानुसार पुलिस को शव सरकारी वाहन या फिर एंबुलेंस से भेजा जाना चाहिए था। विशेष परिस्थिति में शव टेंपो और ऑटो से भी भेजा जा सकता है।
मरने वाले व्यक्ति के शव को घटनास्थल से पोस्टमार्टम हाउस तक भेजने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस बीच शव के सम्मान का भी पुलिस को पूरा ख्याल रखना होता है। नियमानुसार पुलिस को शव सरकारी वाहन या फिर एंबुलेंस से भेजा जाना चाहिए था। विशेष परिस्थिति में शव टेंपो और ऑटो से भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर तांगे पर रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस तक भेजने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। शव को घोड़ा गाड़ी पर क्यों भेजा गया, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही मौके की स्थिति के बारे में भी पता लगाया जाएगा।