फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्तों के लिए खुल गया कीर्ति मंदिर, राधारानी की मैया के दर्शन को उमड़े हजारों भक्त

Sun, 10 Feb 2019 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
kirti mandir opened for devotees in barsana
कीर्ति मंदिर बरसाना
बरसाना में कीर्ति महारानी का मंदिर भक्तों के लिए खुल गया है। सोमवार से राधारानी अपनी मां की गोद में बैठ कर भक्तों को दर्शन देंगी। कृपालु परिषद द्वारा बनवाए गए दिव्य मंदिर का कृपालु महाराज की पुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने फीता काट कर लोकार्पण किया। 
kirti mandir opened for devotees in barsana
कीर्ति मंदिर बरसाना
वसंती परिधानों से सजे कृपालु महाराज के अनुयायियों ने एक लाख से अधिक गुब्बारे आकाश में उड़ाए। 100 क्विंटल फूलों से रंगीली महल को सजाया गया। गुब्बारे छोड़े जाने से आसमान रंगीन हो गया। श्रद्धालु राधानाम संकीर्तन की खुमारी में झूम रहा था। हजारों भक्तों के बीच फीता काट कर मंदिर के पट खोले गए। 
kirti mandir opened for devotees in barsana
कीर्ति मंदिर बरसाना
मां कीर्ति की गोद में राधारानी के दर्शन कर भक्त आनंदित हो उठे। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों को प्रसाद भेंट किया गया। भक्तों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किए। 11 फरवरी से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। 15 हजार ब्रजवासियों को उपहार वितरित किए गए। मंदिर का शिलान्यास 12 वर्ष पूर्व कृपालु महाराज ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kirti mandir opened for devotees in barsana
कीर्ति मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के उद्घाटन की व्यवस्था 500  से अधिक स्वयंसेवकों ने संभाली। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक ड्रोन कैमरे निगरानी में लगे रहे। 10 एलईडी टीवी लगाए गए। मंदिर में लोगों ने सेल्फी भी ली।   
विज्ञापन
kirti mandir opened for devotees in barsana
कीर्ति मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला
राधारानी को मातृत्व सुख पहुंचा रही मां कीर्ति के बायीं ओर राधा-कृष्ण की तथा दाईं ओर राम-सीता की दिव्य प्रतिमाएं हैं। गर्भ गृह के द्वार पर राधारानी की अष्टसखियों के भी दर्शन हैं। उनके चरणों में कृपालु महाराज की प्रतिमा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed