फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज हत्याकांड: तीन वर्ष की बेटी ने दी शहीद देवेंद्र को मुखाग्नि, गांव में हर आंख हुई नम

Wed, 10 Feb 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
kasganj news martyr constable Devendra Singh funeral in agra
कासगंज हत्याकांड: मासूम बेटी ने दी शहीद पिता का मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के गांव नगला बिंदु में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया। शहीद की अंतिम विदाई में हजारों की तादाद में ग्रामीण उमड़े। जब शहीद सिपाही देवेंद्र की तीन वर्षीय बेटी वैष्णवी ने उन्हें मुखाग्नि दी। तब सभी की आंखें नम हो गई। इस दौरान शहीद देवेंद्र अमर रहे के नारे से आसमान गूंज उठा। पुलिस ने शहीद सिपाही को सलामी दी। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की।

kasganj news martyr constable Devendra Singh funeral in agra
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा के गांव नगला बिंदू (थाना डौकी) के रहने वाले थे। वह कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा में तैनात थे। मंगलवार शाम दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे थे। यहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। 

kasganj news martyr constable Devendra Singh funeral in agra
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
गांव में पसरा सन्नाटा, घरों में नहीं जले चूल्हे
सिपाही देवेंद्र सिंह की शहीद होने की सूचना जैसे ही गांव नगला बिंदु पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। बुधवार को गांव के किसी घर में चूल्हे नहीं जले। हजारों की संख्या में लोग शहीद सिपाही के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए। गांव की गलियों में सन्नाटा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj news martyr constable Devendra Singh funeral in agra
कासगंज हत्याकांड: शहीद देवेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर ढाई बजे सिपाही देवेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नगला बिंदु पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां और पत्नी बेसुध हो गईं। बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन साल की बेटी बस पापा-पापा बोल रही थी। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गईं। परिवार को शहीद के अंतिम दर्शन कराने के बाद विदाई दी गई। 
विज्ञापन
kasganj news martyr constable Devendra Singh funeral in agra
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों और राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नगला बिंदु के शहीद सिपाही देवेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एडीजी अजय आनंद, एसएसपी बबलू कुमार, डीएम पीएन सिंह, एसपीआरए पूर्वी के वेंकट अशोक और राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर, भाजपा के जिलाध्यक्ष गिरिरज सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, सपा के जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल भी पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed