कासगंज जिले में शराब माफिया के हमले में शहीद हुए सिपाही देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा बुधवार दोपहर ढाई बजे उनके पैतृक गांव नगला बिंदु (थाना डौकी, आगरा) में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां और पत्नी बेसुध हो गईं। बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बेटी बस पापा-पापा बोल रही थी। ये दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गईं। परिवार को शहीद के अंतिम दर्शन कराने के बाद विदाई दी गई। इस दौरान एडीजी अजय आनंद, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार ने अर्थी को कंधा दिया।
2 of 7
कासगंज हत्याकांड : शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा जिले के गांव नगला बिंदू के रहने वाले थे। वह कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा में तैनात थे। मंगलवार शाम दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह वहां के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। जहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 of 7
कासगंज हत्याकांड: इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर देखकर देखकर बेसुध हुई मां
- फोटो : अमर उजाला
शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को कासगंज से पुलिस वाहन में गांव नगला बिंदु लाया गया। इससे पहले ही अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कासगंज हत्याकांड: शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी चंचल
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे में लिपटे इकलौते बेटे को देखकर मां गुड्डी देवी बेसुध हो गईं। पत्नी चंचल भी बेहोश हो गईं। बहन प्रीति के आंसु नहीं रुक रहे थे। उन्हें परिवार की अन्य महिलाएं संभाल रही थीं।
विज्ञापन
5 of 7
कासगंज हत्याकांड: शहीद की बहन को संभालते परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल की बेटी वैष्णवी को पिता के पास अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया। बेटी ने पापा-पापा कहकर पुकारा। यह देखकर हर आंख नम हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने अंतिम विदाई दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।