ताजनगरी में हर बार की तरह जवां-जवां सा दिखा चांद किसी को, तो किसी ने पहली बार जानी चांद की अहमियत। उम्र के 50 पड़ाव साथ-साथ पार कर चुके हमसफर भी एक-दूसरे का हाथ पकड़ छत पर चांद का दीदार करने पहुंचे। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। छलनी के साए में पति को देखने का लम्हा पहला करवा चौथ मना रहे नवयुगलों के लिए सुनहरी याद बन गया। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देकर करवा चौथ को खास बनाया। कॉलोनियों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाया।
{"_id":"634846575b14bf3b8355740b","slug":"karwa-chauth-2022-women-performed-worship-moon-for-husband-long-life-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: करवा चौथ पर इस बार भी सुहानिनों को जवां-जवां सा दिखा ‘चांद’, छलनी से दीदार कर लंबी आयु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: करवा चौथ पर इस बार भी सुहानिनों को जवां-जवां सा दिखा ‘चांद’, छलनी से दीदार कर लंबी आयु की कामना
Thu, 13 Oct 2022 11:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
छलनी से पति का दीदार करतीं सुहागिनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति अभिमन्यु के साथ रिया
- फोटो : अमर उजाला
'कभी नहीं भूलूंगी सुखद एहसास'
कमला नगर की रिया अग्रवाल ने कहा कि पहले करवा चौथ पर खूबसूरत चांद का दीदार कर सुखद अहसास हुआ। पहली बार चलनी के पीछे से पति को देख उनकी लंबी आयु की प्रार्थना का क्षण कभी नहीं भुला पाऊंगी।'दोगुनी हुई हमारी खुशियां'
दयालबाग की अनामिका खत्री ने बताया कि हमारी शादी की खुशियां करवा चौथ पर हम दोनों के लिए दोगुनी हो गईं। मेरे साथ पति ने भी व्रत रखा। दोनों काफी देर तक छत पर साथ-साथ रहे। मेरे और इनके लिए यह त्योहार पहला था।
रानी सिंह अपने पति डॉ. एमपी सिंह के साथ
- फोटो : अमर उजाला
आज भी जवां हैं चांद
आज भी जवां दिखता है चांद, ठीक उसी तरह जैसे आज से 55 साल पहले दिखता था। यह कहते हुए जयपुर हाउस की रहने वाली रानी सिंह अपने पति डॉ. एमपी सिंह को देख मुस्कुरा उठती हैं। रानी कहती हैं कि हरेक करवा चौथ पर निर्जल व्रत रखती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्श्वनाथ पंचवटी में हुआ उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पार्श्वनाथ पंचवटी में हुआ उत्सव
पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी फेज-2 में करवा चौथ उत्सव मनाया गया। इंद्रा शर्मा और आशा कपूर ने सामूहिक रूप से महिलाओं को करवा चौथ की कथा सुनाई। इस दौरान गीता आहूजा, मिनी छाबड़ा, नवनीत कौर, चांदनी भोजवानी, उपासना, पूजा चड्डा, मोनिका वाही, शिल्पा लूथरा, निधि कपूर, सुनीता अरोड़ा, विधि सिंह, नीतू सिंह, प्रभा पिपलानी, लता भगत्यानी, निधि गुलाटी, शालू अरोरा, अनामिका टंडन, सरोज भसीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
शंकर ग्रीन में हुई सामूहिक कथा
- फोटो : अमर उजाला