फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत, पति की दीघार्यु के लिए की कामना, देखें तस्वीरें

Thu, 13 Oct 2022 09:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth women seeing the moon and wish for husband long life in etah kasganj
छलनी से किया पति का दीदार - फोटो : अमर उजाला

एटा-कासगंज, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व उत्साह और परंपराओं के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार किया। पति की दीघार्यु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। रात करीब 8.20 बजे चंद्रमा के दर्शन और पूजन कर व्रत खोला। साज-श्रृंगार के साथ महिलाओं और दंपतियों में सेल्फी फोटो लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दंपतियों ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।



सुबह से ही महिलाओं में करवा चौथ को लेकर उत्साह देखने को मिला। घरों में दोपहर से ही पकवान बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते ही पूजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। सुहागिनों ने शादी के जोड़े या नई साड़ी, लहंगा पहन दुल्हन की तरह श्रृंगार किया। सूर्य ढलते ही घरों की छतों पर रौनक बिखर गई। महिलाओं के साथ ही उनके पति, बच्चे आदि छतों पर पहुंचकर पूजन की तैयारियां कराने लगे। महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। 

Karwa Chauth women seeing the moon and wish for husband long life in etah kasganj
करवा चौथ 2022 - फोटो : अमर उजाला
एटा में रात करीब 8.20 बजे चांद की दीदार होते ही महिलाओं ने पहले चंद्रदेव को अर्घ्य दिया और उसके बाद छलनी में दीपक जलाकर पहले चंद्रमा के दर्शन किए। बाद में पति का दीदार किया। पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। शहर के रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में सामूहिक रूप से करवा चौथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंद्रपुरी के साथ ही अरुणा नगर व रेलवे रोड की तमाम महिलाओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

Karwa Chauth women seeing the moon and wish for husband long life in etah kasganj
सुहागिनों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने उत्साह रहा। घरों में पकवान बनाने के बाद शाम को सुहागिनों ने 16 शृंगार से सजना शुरू कर दिया। सजधज के बाद माता गौरी की पूजा-अर्चना की गई। पति की लंबी आयु की कामना की गई। रात आठ बजकर 20 मिनट पर चांद को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा गया। पंजाबी समाज ने किशन आनंद के आवास पर सामूहिक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने विधि विधान से पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth women seeing the moon and wish for husband long life in etah kasganj
फिरोजाबाद में चंद्रमा को अर्घ्य देतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में चांद निकलने के साथ ही सुहागिनों के चेहरे खिल गए। सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु के लिए कामना की। निर्जला उपवास के बावजूद महिलाओं में उत्साह था। सुहागिनों ने चलनी से चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। पति ने पत्नी को जल पिलाकर व्रत खुलवाया।
विज्ञापन
Karwa Chauth women seeing the moon and wish for husband long life in etah kasganj
मैनपुरी में पूजन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में करवा चौथ पर सुहागिनों ने सुबह घरों में विशेष सफाई की। स्नान ध्यान के साथ निर्जला व्रत का संकल्प लिया। दिनभर घरों में सजने संवरने का कार्य चलता रहा। शाम छह बजे से घरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ, जो चंद्र दर्शन तक चलता रहा। कई सुहागिनों ने सामूहिक रूप से मंदिरों में पहुंचकर भी पूजा अर्चना की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed