{"_id":"5d07a17f8ebc3e620a50c2e1","slug":"jyeshtha-purnima-2019-celebrations-in-jagannath-temple-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परंपरा: सहस्त्रधारा स्नान के बाद 'बीमार' हुए भगवान जगन्नाथ, 15 दिनों तक भक्तों को नहीं देंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरा: सहस्त्रधारा स्नान के बाद 'बीमार' हुए भगवान जगन्नाथ, 15 दिनों तक भक्तों को नहीं देंगे दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जगन्नाथ मंदिर में पंचामृत से भगवान का अभिषेक करते महंत ज्ञानप्रकाश पुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को सहस्त्रधारा स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ गए हैं। भगवान जगन्नाथ अब 15 दिनों तक आराम करेंगे। इस दौरान भगवान का जड़ी बूटियों, औषधियों से उपचार किया जाएगा। एक वैद्य प्रतिदिन भगवान की देखभाल करेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए आस्था और भक्ति की इस अनोखी परंपरा के बारे में...
2 of 5
वृंदावन में ज्ञान गुदड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में ज्ञान गुदड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का फलों के रस, नदियों के जल, पंचामृत एवं 108 कलशों से सहस्त्रधारा अभिषेक हुआ। स्नान के बाद भगवान को बुखार आ गया। इसके चलते 15 दिनों के लिए मंदिर के पट बंद हो गए। अब चार जुलाई को मंदिर के पट खुलेंगे।
3 of 5
भगवान जगन्नाथ का अभिषेक करते मंदिर के पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत ज्ञानप्रकाश ने बताया कि मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को सहस्त्रधारा स्नान कराया जाता है। इस स्नान के बाद भगवान बीमार हो जाते हैं। 15 दिनों के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान मंदिर में घंटे नहीं बजते और न ही अन्न का भोग लगता है। भगवान को केवल आयुर्वेदिक काढ़ा और फलों का रस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदिर में सजाया गया फूल बंगला
परंपरानुसार भगवान की बीमारी की जांच के लिए प्रतिदिन वैद्य (पुजारी) भगवान जगन्नाथ की देखभाल करते हैं। दिन में दो बार आरती होती है लेकिन इससे पहले भगवान को काढ़े का भोग लगाया जाता है। प्रतिदिन शीतल लेप लगाया जाता है। भगवान जगन्नाथ को रात में मीठा दूध भी निवेदित किया जाता है। भगवान के ठीक होने पर उस दिन जगन्नाथ यात्रा निकलती है।
विज्ञापन
5 of 5
वृंदावन स्थित जगन्नाथ मंदिर
मथुरा में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान जगन्नाथ की परंपरागत स्नान यात्रा निकाली गई। जन्मस्थान के भागवत भवन स्थित जगन्नाथ मंदिर में शाम 5 बजे स्नान यात्रा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज के तहत हुआ। फलभोग के बाद ठाकुर जी के श्रीविग्रह को परिक्रमा कराने बाद पंचामृत से दिव्य अभिषेक कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।