{"_id":"5be031f5bdec2269317c9767","slug":"jewellery-and-automobiles-agra-market-boom-on-dhanteras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार
Mon, 05 Nov 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंचोत्सव ने बाजार की मंदी को फिर दूर किया। पंचोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर बाजार खनका। हर वर्ग ने बाजार का रुख किया तो चंद घंटों में ही 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री हुई। इनमें ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी की बिक्री काफी ज्यादा रही।
तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार
2 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
सोने, हीरे के आभूषणों को खरीदने वालों का तांता लगा रहा तो दूसरी ओर स्टील के बर्तन भी खूब बिके। हर वर्ग ने बाजार पर धनवर्षा की। नवरात्र के बाद से बाजार में ठहराव आया, लेकिन दिवाली पर बाजार में ग्राहक निकले और जमकर खरीदारी की।
तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार
3 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सोने और हीरे के आभूषण खरीदने वालों का ज्वेलरी शोरूमों पर तांता लगा रहा। किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चौबे जी का फाटक पर हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई, तो वहीं एमजी रोड के ज्वेलरी शोरूमों में देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। यहां कई शोरूमों में ग्राहकों की इतनी भीड़ रही कि अपनी बारी के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। ज्वेलरी के भुगतान के लिए कतार में लगना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार
4 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
तनिष्क शोरूम के संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले अच्छी बिक्री रही है। खासतौर पर मध्य वर्ग के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, जिससे बिलिंग की संख्या भी बढ़ी। मध्य वर्ग पर पैसा आया है तो इसका असर नजर भी आया है। चांदी के सिक्कों और सोने की गिन्नी की मांग भी खूब रही। इसके अलावा चांदी की मूर्तियों के खरीदार इस साल काफी ज्यादा रहे और कई शोरूमों पर दोपहर बाद तक सभी मूर्तियां बिक चुकी थीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: धनतेरस पर चमका बाजार, खरीददारी के लिए लगी कतार, 550 करोड़ का कारोबार
5 of 10
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर आटोमोबाइल ने खूब रफ्तार पकड़ी। खासतौर पर महंगी एसयूवी की मांग इस साल ज्यादा रही। कार कंपनियों के एसयूवी और 8 लाख से 15 लाख रुपये के वर्ग वाली कारों के मॉडल खूब बिके। छोटी और एंट्री लेवल कारों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले उतनी ही रही, लेकिन महंगी कारें ज्यादा बेची गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।