नवोदय छात्रा की कथित मौत व दुष्कर्म मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच की रफ्तार बुधवार को बेहद तेज नजर आई। 15 उप निरीक्षकों के साथ बनाई गईं नौ टीमें गैर जनपद में दबिश के लिए रवाना की गईं। सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद, आगरा और मथुरा में दबिश दी गईं हैं। एसआईटी ने जांच के दौरान मुल्जिम चिह्नित कर लिए हैं। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी द्वारा इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। नवोदय छात्रा की मौत व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में खुलासे के प्रयास में जुटी एसआईटी के कैंप कार्यालय में बुधवार की सुबह से ही सरगर्मी देखने को मिली। सभी इंस्पेक्टर कार्यालय पर बुलाए गए। वहीं 15 उप निरीक्षकों सहित करीब 47 पुलिसकर्मियों को बुधवार की सुबह ही कार्यालय पर बुला लिया गया।
{"_id":"615d88348ebc3e4af164a849","slug":"jawahar-navodaya-vidyalya-girl-stuendt-murder-case-sit-raid-in-other-district-arrests-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने दी ताबड़तोड़ दबिश, गैर जनपदों में नौ टीमों की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने दी ताबड़तोड़ दबिश, गैर जनपदों में नौ टीमों की कार्रवाई
Thu, 07 Oct 2021 06:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय में छानबीन करती एसआईटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी: एसआईटी टीम नवोदय विद्यालय में
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने 12 महिला कांस्टेबल को भी बुलाया। एसआईटी टीम के क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर के साथ नौ टीमें बनाई गईं। इन टीमों में से कुछ टीमें इलाहाबाद, आगरा और मथुरा में दबिश के लिए रवाना की गईं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी द्वारा मुल्जिम चिह्नित किए गए हैं। इनकी तलाश में दबिश की ये कार्रवाई बुधवार को अमल में लाई गई। सूत्रों के अनुसार जांच कर रही टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां व साक्ष्य लगे हैं। यह भी माना जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही छात्रा की मौत के राज से पर्दा हटा सकती है।
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी।
- फोटो : अमर उजाला
भोगांव और शहर में भी कई स्थानों पर दबिश
बुधवार को एसआईटी द्वारा गठित टीमों ने जहां गैर जनपदों में दबिश दीं, वहीं शहर और भोगांव में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई। इन स्थानों पर टीम के हाथ कुछ लगा या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं हो सकी है। जिला स्तरीय अधिकारी इसे एसआईटी की कार्रवाई बताते हुए कोई जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में एसआईटी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी अपनी जांच में अब तक नवोदय विद्यालय के स्टाफ समेत लगभग ढाई सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है। ऐसे में एसआईटी ने बीते सात सालों में नवोदय आने-जाने वाले लोगों की सूची तैयार की है। ये सूची विद्यालय के मुख्य द्वार पर उपलब्ध विजिटिंग रजिस्टर के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में चार सौ से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। एसआईटी इन लोगों से भी पूछताछ कर छात्रा के मौत के संबंध में जानकारी करने का प्रयास करेगी। संदेह के आधार पर इनमें से कुछ लोगों के डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों से लेकर हर आने जाने वाला शामिल
एसआईटी द्वारा बीते सात साल की तैयार की गई सूची में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, उनके परिजन, रिश्तेदारों के अलावा यहां कार्य के लिए आने वाले कर्मचारी, राशन पहुंचाने वाले से लेकर माली तक के नाम शामिल किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने कब्जे में लिया विजिटिंग रजिस्टर, अब तक करीब ढाई सौ लोगों से पूछताछ
एसआईटी द्वारा बीते सात साल की तैयार की गई सूची में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, उनके परिजन, रिश्तेदारों के अलावा यहां कार्य के लिए आने वाले कर्मचारी, राशन पहुंचाने वाले से लेकर माली तक के नाम शामिल किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने कब्जे में लिया विजिटिंग रजिस्टर, अब तक करीब ढाई सौ लोगों से पूछताछ