फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कान्हा के जन्म पर धरती से आसमान तक धमाल, हर तरफ जय गोपाल...जय गोपाल

Sun, 25 Aug 2019 10:07 AM IST
मुकेश कुमार पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
janmashtami celebrations in krishna janmasthan temple mathura
कान्हा का अभिषेक करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को मथुरा नगरी रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। मध्यरात्रि को 12 बजे जैसे ही भगवान कृष्ण का प्राकट्य हुआ हर तरफ बधाई गूंजने लगी। घंटे-घड़ियाल और शंखनाद की ध्वनि आसमान तक पहुंची। भगवान के जयकारे लगने लगे। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। हर तरफ जश्न का माहौल था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में लाखों लोग अपने कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल हुए।
janmashtami celebrations in krishna janmasthan temple mathura
कान्हा का अभिषेक करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शनिवार की रात को 12 बजे कान्हा के प्राकट्य के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया। ठाकुरजी को मोछर्लासन में विराजमान कर अभिषेक स्थल तक लाया गया। यहां जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य में ठाकुरजी का अभिषेक शुरू हुआ। 
janmashtami celebrations in krishna janmasthan temple mathura
चांदी की गाय के दूध से हुआ कृष्ण का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
दूध, दही, शहद, घी, बूरा, यमुना जल से सेवायतों ने चांदी की 51 किलो की कामधेनु गाय के पयोधरों से आराध्य का पंचामृत अभिषेक किया गया। इससे पूर्व श्रीगणेश व नवग्रह का पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami celebrations in krishna janmasthan temple mathura
जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण के अभिषेक के दौरान जन्मस्थान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुष्पवर्षा की गई। भगवान का प्राकट्य होने के बाद मथुरा में जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। सभी मंदिरों में एक साथ शंखनाद किया गया।
विज्ञापन
janmashtami celebrations in krishna janmasthan temple mathura
जन्मस्थान मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
शाम को करीब छह बजे से ही होलीगेट की तरफ से भक्तों की भीड़ जन्मस्थान की तरफ बढ़ने लगी थी। यहां राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए लोग थे। जिस तरह भीड़ थी उस हिसाब से इन लोगों को होलीगेट से जन्मस्थान तक पहुंचने में ही पौन घंटे तक का वक्त लगा। जबकि सामान्य दिनों में 15 मिनट पैदल पहुंचने में लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed