फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्मोत्सवः ब्रज में दिखा देश भर की कलाओं का संगम, झूम उठे भक्त

Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmotsav Confluence of arts from all over the country in Braj
जन्माष्टमी से एक दिन पहले देश की सांस्कृतिक विरासत का अदभुत नजारा देखने को मिला - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में जन्माष्टमी से एक दिन पहले देश की सांस्कृतिक विरासत का अदभुत नजारा देखने को मिला। मणिपुर के बच्चे युद्ध कला पर नृत्य करते नजर आए तो बुंदेल खंड के बच्चों द्वारा लाठी पर किये जाने वाले लोक नृत्य पाई डंडा से लोगों को चकित कर दिया। गुजांत का मेरा रास था तो भोजपुर का धोबिया व बुंदेली राई की प्रस्तुति कृष्ण भक्तों के दिलों को छू गई। 


Shri Krishna Janmotsav Confluence of arts from all over the country in Braj
कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व शुक्रवार के कृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा की सड़कों पर आयोजित सांस्कृतिक झांकियों ने मथुरावासियों का मन मोह लिया। कान्हा के जन्म के दर्शन को देश-विदेश से आए कृष्ण भक्त भी रंग-बिरंगी पोशाक में विभिन्न राज्यों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख आनंदित हो उठे।
 
Shri Krishna Janmotsav Confluence of arts from all over the country in Braj
राधा-कृष्ण के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण जन्म भूमि से शुरू हुई झांकी का शुभांरभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया। ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, निदेशक सूचना व संस्कृति शिशिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव कपिल शर्मा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Krishna Janmotsav Confluence of arts from all over the country in Braj
कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के 11 बम नगाड़ों की धुन पर झांकी की शुरूआत हुई। इस पर पुष्प वर्षा देश से आए करीब एक हजार कलाकारों ने अलग-अलग वेश से रंगारंग बना दिया। इस सांस्कृतिक झांकी में सबसे पहले ओडिसा के दल में शामिल कलाकारों ने एक साथ दो दो शंख बजाकर सबको चकित कर दिया। उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर कर्नाटक, केरल के साथ उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, भोजपुर, अवध, ब्रज के कलाकारों ने इस सांस्कृतिक यात्रा को अदभुत बना दिया। आकर्षक परिधानों मे सजे कलाकार जब मथुरा की सड़कों पर निकले तो जनमानस भी देखते रह गया।
विज्ञापन
Shri Krishna Janmotsav Confluence of arts from all over the country in Braj
कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्णोत्सव-2019 के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत रामलीला मैदान पर भी हो गई। शुक्रवार को रामलीला मैदान में मंच पर स्कूली बच्चों की राधा-कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता व सॉझी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसमें 42 स्वरूपों ने प्रतिभाग किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed