फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, फंसकर घिसटता रहा शव, सड़क पर बिखरे चीथड़े, मचा कोहराम

Tue, 18 Apr 2023 12:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:09 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Innocent child dies due to speeding school bus collision in Agra
स्कूल बस ने मासूम को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटा और घटना की जानकारी ली। 



हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में हुआ। यहां मंगलवार की सुबह करीब 8:0 बजे बीएस शिक्षा निकेतन, बटेश्वर की बस बच्चों को लेने निकली थी। बच्चों को लेकर वह वापस स्कूल के लिए लौट रही थी। इसी समय जज्ञ क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो वर्षीय बच्चे रुस्तम की तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने जा रही थी। 

Innocent child dies due to speeding school bus collision in Agra
पीछे से मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
दोनों पैदल चल रहे थे। इसी समय पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बच्चे को टक्कर मार। टक्कर लगने के बाद मासूम सड़के के बीच की तरफ गिर गया। वह टायर के नीचे आ गया। बस में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटता भी चला गया। 
Innocent child dies due to speeding school bus collision in Agra
रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। मां व आसपास के लोग चिल्लाए तब चालक ने ध्यान दिया। उसने तत्काल गाड़ी खड़ी की और बीहड़ के रास्ते जंगल की तरफ भाग निकला। बच्चे के चीथड़े देख मां चीख पड़ी। तब तक आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Innocent child dies due to speeding school bus collision in Agra
बस छोड़कर भाग गया चालक - फोटो : अमर उजाला
चालक की लापरवाही और घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में स्कूल प्रशासन और चालके के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
Innocent child dies due to speeding school bus collision in Agra
हादसे के बाद मौके पर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को समेटा और उसे कपड़े में बांधा। पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed