{"_id":"6328a9516d10871f0510e413","slug":"hurt-by-the-exploitation-of-brother-of-a-gym-operator-girl-committed-suicide-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-'मम्मी मुझे माफ कर देना, जिम जाना सबसे बड़ी गलती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-'मम्मी मुझे माफ कर देना, जिम जाना सबसे बड़ी गलती थी
आगरा में जिम संचालक के भाई के शोषण से आहत 27 वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर को सदर स्थित घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन के मुताबिक, बेटी ने सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें जिम संचालक के भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने उसे प्यार में धोखा दिया। मानसिक शोषण कर रहा था। इससे परेशान होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
सदर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। सोमवार को वह सिकंदरा गया था। घर में छोटी बहन अकेली थी। दोपहर दो बजे वह घर लौटा तो बहन दरवाजे के ऊपर जंगले से दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बहन ने अपनी मौत के लिए जिम संचालक के भाई अंकित शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के भाई ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की तहरीर दी है।
2 of 5
मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अंकित हिरासत में है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट के हस्तलेख मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
3 of 5
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने बताया कि युवती बीटीसी कर चुकी थी। वह राजस्थान में मामा के घर पर रहकर टैट की तैयारी कर रही थी। अभी हाल ही में वह आगरा आई थी। वह कंपनी बाग स्थित जिम जाने लगी थी। इसी दौरान उसे अंकित शर्मा ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। जिम संचालक का भाई अंकित जिम में ट्रेनर है। दोनों भाई साथ में जिम चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
मुझे माफ कर देना मम्मी
परिजन ने बताया कि युवती ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है। उसने लिखा है कि मुझे माफ कर देना मम्मी, अब मैं जीना नहीं चाहती हूं। मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी, जिम जाना। मुझे नहीं पता था कि बाहर कैसे लोग हैं। अंकित शर्मा से मुझे प्यार हो गया। शुरुआत में उसे मैं प्यार नहीं करती थी। उसके पास मेरा नंबर पहुंच गया। उसने मुझे मैसेज किए। सुबह-शाम आने लगा। इस पर बात करने लगी। धीर-धीरे प्यार हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड में आगे लिखा, ' आरोपी ने रिलेशनशिप के लिए फोर्स किया, मैंने हामी भर ली। लेकिन उसकी लाइफ में पहले से एक लड़की थी। धोखा अंकित ने दिया, लेकिन रिएक्ट ऐसे करता, जैसे कि सब मेरी गलती है। मैं सब भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मुझसे नहीं हो पा रहा है। मेरी लाइफ खराब कर दी। उसके बिना में रह नहीं सकती। किसी और से शादी नहीं कर पाऊंगी। मुझे बर्बाद करके वह अपनी लाइफ में खुश है। अब मैं खुद को खत्म कर रही हूं। जिसका जिम्मेदार अंकित शर्मा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।