फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: लापता पत्नी की तलाश में दिन-रात भटक रहा था पति, जब मिली तो सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

Mon, 19 Sep 2022 07:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 07:51 PM IST
सार

प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, ये तो सुना ही होगा। ऐसा ही मामला सामने आया ताजनगरी आगरा में, जहां चार बच्चों की मां ने पति का घर छोड़कर प्रेमी का हाथ थाम लिया। 

विज्ञापन
women abscond with lover after 10 years of marriage and left four children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र से लापता हुई चार बच्चों की मां की हकीकत जब सामने आई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। जिस पत्नी की तलाश में पति ने दिन रात एक कर दिए थे, वो दूसरे युवक के प्यार में इस कदर पागल हो चुकी है कि चार बच्चों का भी साथ छोड़ना चाहती है। मामला जब थाने पहुंचा तो महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। 

जन्माष्टमी से दो दिन पूर्व ससुराल जाने के लिए निकली थी मायके से

थाना मलपुरा के एक गांव की महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। जन्माष्टमी से दो दिन पूर्व भाई ने उसे दो बच्चों के साथ ऑटो से ससुराल भेज दिया, लेकिन महिला व बच्चे घर नहीं पहुंचे। पत्नी व बच्चों के घर न आने पर पति परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उसने थाना अछनेरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

 

women abscond with lover after 10 years of marriage and left four children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला व उसके दो बच्चों के अछनेरा झुण्डवाई मार्ग से पकड़ लिया। वह कहीं जाने की फिराक में थी। पुलिस उसे थाने ले आई, जिसके बाद मायका और ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई। 
women abscond with lover after 10 years of marriage and left four children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी व बच्चों के मिलने की खबर मिलते ही पति थाने पहुंच गया, लेकिन वह उस समय टूट गया, जब पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
women abscond with lover after 10 years of marriage and left four children
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
थाने में पहुंची महिला की 14 वर्षीय पुत्री और पति ने हाथ जोड़कर घर वापस चलने के लिए कहा, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। यही नहीं बड़ी बेटी के आंसू भी उसका दिल नहीं पिघला सके।  
विज्ञापन
women abscond with lover after 10 years of marriage and left four children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
महिला ने खुले शब्दों में कह दिया कि वह प्रेमी मथुरा निवासी अर्जुन के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने महिला को प्रेमी के पिता की सुपुर्दगी में दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed