फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी-योगी की एक झलक के लिए बेताब दिखे लोग, बेकाबू हुई भीड़ तो छूट गए पसीने

Mon, 11 Feb 2019 09:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
huge crowd gathered in narendra modi program in vrindavan
huge crowd
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वृंदावन आए नरेंद्र मोदी को देखने के लिए हर कोई आतुर था। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं हर कोई देश के पीएम की झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। सख्त पहरे और सुरक्षा के बावजूद लोग अक्षयपात्र के मुख्य गेट पर जमा हो गए। लोगों को काबू करने में सुरक्षाकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। 
huge crowd gathered in narendra modi program in vrindavan
मंच पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के अक्षय पात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लेकिन प्रवेश उन्हें ही मिला जिन्हें पास जारी किए गए थे। जिन लोगों को प्रवेश नहीं मिला उन्होंने हंगामा कर दिया। कई लोग तो पुलिस वालों से भी भिड़ गए। पुलिस को भी लाठियां उठाकर लोगों को दौड़ाना पड़ा। कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो गए। 
huge crowd gathered in narendra modi program in vrindavan
huge crowd
दरअसल अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को पास वितरित किए गए थे। चाहे स्कूलों के बच्चे हों या फिर भाजपाई कोई भी बगैर पास के प्रवेश नहीं कर पा रहा था। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था केवल दस हजार की थी जबकि वहां पहुंचने वाले लोगों की भीड़ काफी रही। कार्यक्रम स्थल के गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। पास देकर ही प्रवेश दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd gathered in narendra modi program in vrindavan
huge crowd
तमाम लोग ऐसे भी पहुंचे जिन्हें पास नहीं मिल सके थे। इन लोगों ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने रोक दिया। इनमें कई तो भाजपा के बड़े नेता भी थे। पुलिस वालों के साथ तीखी नोकझोंक भी हो गई थी। इस पर कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस वालों ने लाठियां उठाकर लोगों को दौड़ा लिया। कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो गए थे। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने तो इसे लेकर पार्टी नेताओं से शिकायत भी की है। 
विज्ञापन
huge crowd gathered in narendra modi program in vrindavan
huge crowd
कार्यक्रम खत्म होने के बाद ऐसी अफरातफरी मची कि मथुरा से लेकर वृंदावन तक जाम लग गया। आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। बाद में पुलिस ने कुछ जगहों पर ट्रैफिक को वनवे करके निकाला। हालात संभलने में दो से तीन घंटे लग गए थे। वृंदावन शहर के रास्तों पर भी जाम लगा रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed