प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन चंद्रोदय मंदिर परिसर में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा परोसी जाने वाली 300 करोड़वी थाली का अनावरण किया। इसके प्रतीक स्वरूप प्रधानमंत्री ने चार स्कूलों के 20 बच्चों को खाना परोसा। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
2 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बच्चों को रोटी और पूड़़ी खिला रहे थे तो राज्यपाल राम नाईक हलुवा बांट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बच्चे तक छोले लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी कुछ बच्चों को अपने हाथ से भी खाना खिलाया और पूछा भी, बेटा कैसा लगा खाना। सभी ने तारीफ की।
3 of 11
बच्चे को खाना खिलाते प्रधानमंत्री
जिस बच्चे की थाली में पूड़ी खत्म हो जाती प्रधानमंत्री उसकी प्लेट में ही दूसरी पूड़ी रख देते थे। बच्चों ने भी इस दावत का पूरा लुत्फ उठाया। बड़े आनंद के साथ भोजन किया। आनंद होता भी क्यों नहीं। उन्हें खाना पीएम, सीएम और राज्यपाल खिला रहे थे। प्रधानमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय देवी आट्स के कक्षा पांचवीं के छात्र योगेश को स्वयं अपने हाथों से भोजन कराया।
4 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
अक्षयपात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों छह बच्चों को मंच पर भोजन थाली प्राप्त करने का मौका मिला। मेवा से भरे पात्र को प्रधानमंत्री ने बच्चों को भेंट किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से सवाल भी किए जिनका उन्होंने बखूबी उत्तर दिया।
5 of 11
स्कूली बच्चों को खाना परोसते प्रधानमंत्री मोदी
प्राथमिक विद्यालय मघेरा के कक्षा पांच के छात्र मुकेश से पीएम मोदी ने उसके पसंदीदा खेल के बारे में पूछा तो उसने हॉकी को अपना पसंदीदा खेल बताते हुए भविष्य में हॉकी खिलाड़ी बनने की बात कही। इस पर पीएम ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।