फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटेश्वर पशु मेला: हार्स शो में 'श्यामा' ने मचाई धूम, 'बादल' के करतब देख दंग रह गए लोग

Fri, 25 Oct 2019 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Horse show in bateshwar pashu mela in agra
बटेश्वर पशु मेले में हार्स शो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बटेश्वर पशु मेले में गुरुवार को हार्स शो का आयोजन किया गया। जिसमें घोडों के नाच और हैरतअंगेज करतब देखकर लोग स्तब्ध रह गए। इटावा के हकीक अली की घोड़ी श्यामा ने धूम बचाई, तो श्यामा घोड़े के सलाम करने का अंदाज भी लोगों को खूब भाया। वहीं पशु मेले में नकुली नस्ल की घोड़ी चंपा और चमेली की जोड़ी से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 
Horse show in bateshwar pashu mela in agra
बटेश्वर पशु मेले में हार्स शो - फोटो : अमर उजाला
हार्स शो में फिरोजाबाद के असरफ की पंचकल्याणी घोड़ी ने चर्चित फिल्मी गाने शीला की जवानी की धुन पर ठुमके लगाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। मोरमपुर के विपिन यादव की नकुली घोड़ी हिना ने मन मोहक नृत्य किया। पाली इटावा के सुभाष की घोड़ी नीलम, भिंड के संजू की मारवाड़ी घोड़ी, नौहबतपुर के बहादुर सिंह के घोडे़ बादल का करतब देखकर लोग दंग रह गए। 
Horse show in bateshwar pashu mela in agra
चारपाई पर नाचती घोड़ी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के शहिद अली की घोड़ी जीनत ने चारपाई पर करतब दिखाए। अंबाह के गौरव की घोड़ी लक्ष्मी और ककरारी के शिशुपाल सिंह की घोड़ी बसंती के ठुमके भी लाजवाब रहे। घोडे़-घोड़ी के नृत्य और करतब पर लोगों ने ईनाम भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horse show in bateshwar pashu mela in agra
बटेश्वर पशु मेले में हार्स शो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत का प्रमुख पशुमेला श्री बटेश्वरनाथ की औपचारिक शुरुआत आज से हो जाएगी। हालांकि एक दिन पहले ही गुरुवार को पशुओं के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया। बटेश्वर मेले में एक सप्ताह से व्यापारी और किसान अपने बैल, ऊंट, घोडे लेकर लगातार पहुंच रहे है।
विज्ञापन
Horse show in bateshwar pashu mela in agra
बटेश्वर मेले में पशु - फोटो : अमर उजाला
पशु मेले में गुरुवार से फोर्स की आमद शुरू हो गई। मेला कोतवाल बीआर दीक्षित ने घोड़ा बाजार में पुलिस चौकी का गठन कर दिया। बता दें कि सोमवार की रात भिंड से घोड़ा खरीदने आए तुलसीराम और उनके बेटे जय दयाल से बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए थे। तभी से व्यापारी और किसान सहमे हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed