फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej: सोने-चांदी से बने हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी, दिव्य दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 31 Jul 2022 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Hindola Mahotsav Celebrates In Banke Bihari Mandir Vrindavan On Hariyali Teej
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी ने सोने-चांदी से बने हिंडोले (झूला) में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुर बांकेबिहारी के दिव्य दर्शन करने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंचे हैं। रविवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच गए और अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा परिसर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की नयनाभिराम छवि के दर्शन किए।



मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी इस हिंडोले में पूरे ठाठ-बाट के साथ विराजते हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही वृंदावन के मंदिरों में हिंडोला उत्सव (झूलनोत्सव) का शुभारंभ हो जाता है। यह महोत्सव रक्षाबंधन तक झूलनोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बांकेबिहारी के अलावा वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

Hindola Mahotsav Celebrates In Banke Bihari Mandir Vrindavan On Hariyali Teej
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रविवार की सुबह 7.45 बजे बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन के लिए आगे बढ़े। हरे रंग के वस्त्र और स्वर्ण आभूषण धारण किए ठाकुर बांकेबिहारी ने स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

Hindola Mahotsav Celebrates In Banke Bihari Mandir Vrindavan On Hariyali Teej
स्वर्ण रजत हिंडोला - फोटो : अमर उजाला

बताते हैं कि आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को ठाकुर जी पहली बार इस दिव्य आकर्षक हिंडोले पर विराजित हुए थे। उस दिन हरियाली तीज का दिन था। हिंडोले के ऊपरी हिस्से की पच्चीकारी अपने आप में अद्भुत है। हिंडोले के दोनों और आदमकद सखियों की प्रतिमाएं बरबस ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindola Mahotsav Celebrates In Banke Bihari Mandir Vrindavan On Hariyali Teej
स्वर्ण रजत हिंडोला - फोटो : अमर उजाला

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के अनन्य भक्त सेठ हरगुलाल बेरीबाल परिवार ने इस हिंडोले को तैयार कराया था। लकड़ी पर नक्काशी उकेरने के बाद एक हजार तोला सोना और दो हजार तोला चांदी के पतरों से झूले को अंतिम रूप दिया गया। 1947 से हर वर्ष हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजते हैं।

विज्ञापन
Hindola Mahotsav Celebrates In Banke Bihari Mandir Vrindavan On Hariyali Teej
ठाकुर राधारमण महाराज - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के अलावा राधावल्लभ मंदिर, स्नेह बिहारी मंदिर, राधादामोदर, राधारमण, श्याम सुंदर, शाहबिहारी जी, यशोदानंदन धाम सहित अनेक मंदिरों में भी हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। प्रेम मंदिर, रंगजी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed