उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर अरतौनी से सिकंदरा के बीच बुधवार को दोपहर में बारिश होने से दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क पर झील जैसी स्थिति बन गई। हाईवे और इसके सर्विस रोड पर कारें, दोपहिया वाहन, टेंपों और बसें तक बंद हो गईं। दोपहर से रात तक जाम लगा रहा। छह किमी लंबा जाम देर रात तक बना रहा। क्रेन से बंद बसों, वाहनों को हटाया गया, तब जाकर वाहनों का रेंगना शुरू हो सका।
{"_id":"66d0377aefc25d7a0c0889dc","slug":"highway-turned-into-lake-due-to-rain-in-agra-six-km-long-jam-lasted-for-seven-hours-2024-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: बारिश में हाईवे बना झील... छह किमी लंबा जाम, सात घंटे तक जूझे लोग; पानी में गाड़ियां हुईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बारिश में हाईवे बना झील... छह किमी लंबा जाम, सात घंटे तक जूझे लोग; पानी में गाड़ियां हुईं बंद
Thu, 29 Aug 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील
- फोटो : अमर उजाला
बाइकें और स्कूटी पानी में डूब गईं तो कारों के स्टीयरिंग तक डूब गए। जलभराव में बंद हो गई कारों, दोपहिया और बसों के यात्रियों को पैदल ही निकलना पड़ा। आगरा तक छह किमी लंबा जाम देर रात 10 बजे तक बना रहा।
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में फंस गए मरीज
अरतौनी पर हाईवे पर हुए जलभराव में एंबुलेंस भी फंस गई। इस वजह से मरीजों को परेशानी हुई। सिकंदरा और हाईवे क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल हैं, जहां एंबुलेंस मरीजों को लेकर आ रहीं थीं। वह सभी इस जाम में फंस गई। केवल अरतौनी नहीं, बल्कि कामायनी अस्पताल के पास भी 300 मीटर तक हाईवे का हिस्सा पानी में डूब गया। इससे गुरुद्वारा से लेकर वाटर वर्क्स तक जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील
- फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने हाईवे की तोड़ी रेलिंग
बाइक और पैदल निकलने वाले राहगीरों ने हाईवे की रेलिंग तोड़ डाली। सर्विस रोड पर भी इतना पानी था कि बाइक और साइकिल डूब चुकी थीं। वाहनों को खींचकर निकालने के लिए हाईवे की रेलिंग तोड़ी गई, जिससे वाहनों को उठाकर दूसरे लेन पर लाया जा सके। कार और दोपहिया वाहन मैकेनिक यहां देर रात तक अपने ग्राहकों के वाहनों को ठीक करने के लिए बने रहे।
विज्ञापन
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील
- फोटो : अमर उजाला