{"_id":"5bf399b0bdec2269475362e9","slug":"heavy-traffic-jam-in-agra-city-on-devutthana-ekadashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें
Tue, 20 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवोत्थान एकादशी पर ताजनगरी में ट्रैफिक का दम निकल गया। जहां एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला, वहीं अंदरूनी इलाकों में जाम ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। कई रास्तों पर लोगों को पैदल निकलना पड़ा। दूल्हा और दुल्हन के वाहन भी जाम में फंस गए।
बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें
2 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान एकादशी पर सबसे बड़ा सहालग था। शहर में 1500 से ज्यादा शादियां हुईं। सोमवार शाम पांच बजे से ही शहर की सड़कों पर बारातों का निकलना शुरू हो गया। बारात और बाराती सड़कों पर आए तो जाम लगने लगा। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर के अंदरूनी इलाकों में हुई।
बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें
3 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की व्यवस्था मुख्य मार्गों पर ही थी। अंदर के इलाकों में पुलिस नहीं थी। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारातों को प्रतिबंधित किया गया था। इस कारण इन मार्गों पर बारातें चली नहीं। बैंड लेकर जाने वाले वाहन और शादियों में जाने वाले लोगों के वाहनों की वजह से ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। हालांकि पुलिस की व्यवस्था होने से ज्यादा देर दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें
4 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने जाम की समस्या से लोगों को बचाने के लिए पुलिस के उचित इंतजाम किए थे। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारातों को प्रतिबंधित किया था। फतेहाबाद रोड पर होटलों और मैरिज होमों के बाहर वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए यातायात पुलिस को लगाया था।
विज्ञापन
बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें
5 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड पर भी यातायात पुलिस लगी थी। भारी वाहनों के प्रवेश पर रात एक बजे तक रोक थी। इसका असर दिखाई दिया। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। मगर, पुलिस ने ज्यादा देर दिक्कत नहीं होने दी। हाईवे के सर्विस रोड पर भी बारात चल रही थीं। इससे सर्विस रोड पर भी जाम लगा रहा। वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।