फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश, नहर बनीं शहर की सड़कें, ऐसे हो गए हालात

Wed, 14 Aug 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Aug 2019 12:19 AM IST
सार

नालों की सफाई सही तरीके से न होने के कारण सड़कों पर जलभराव
शहर के कई कॉलोनियों के घरों में घुस गया बारिश का पानी

विज्ञापन
heavy rain in kasganj
जल भराव के कारण सड़क पर गिरा बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में मंगलवार दोपहर को आसमान में अचानक काले बादल इस कदर छाए कि दिन में भी अंधेरा छा गया। इसके बाद एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पूरा शहर तर-बतर हो गया। सभी मुख्य मार्गों और बाजारों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कई दुकानों और मकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई। इससे लोगों को उमस से जरूर मिली है। 
heavy rain in kasganj
दोपहर को छा गया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो-तीन दिनों से उमस से लोग बेहाल थे। मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम ने मिजाज बदला तो करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से तो इस बारिश ने राहत दिला दी, लेकिन जलभराव से आफत हो गई। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
heavy rain in kasganj
स्कूली बच्चों को ऐसे हालातों में घर जाना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त बारिश हो रही थी, उसी वक्त स्कूलों की छुट्टी हुई थी। बारिश की वजह से घर जा रहे बच्चे रास्ते में फंस गए। नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, लक्ष्मीगंज, सोरों गेट, प्रभुपार्क रोड सहित अन्य इलाकों में जलभराव के जबरदस्त हालात बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in kasganj
ई रिक्शा को खींच कर ले जाता चालक - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर पानी भरा होने के कारण कई बाइक सवार गिर गए तो ई-रिक्शा, स्कूटर, बाइक पानी में निकलने से बंद हो गईं। उन्हें धक्के देकर पानी से निकालना पड़ा। गंगेश्वर कॉलोनी व अन्य निचली बस्तियों की गलियों में भी पानी भर गया और यह पानी घरों में घुस गया। 
विज्ञापन
heavy rain in kasganj
बारिश के पानी में डूबा दुकान में रखा आलू - फोटो : अमर उजाला
कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया जिसके कारण दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया। बारिश के कारण बाजार की रौनक गायब हो गई। बाजारों और फुटपाथों पर सजी राखी आदि की दुकानें भी दुकानदारों को समेटनी पड़ी। उनका माल भी भीग गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed