ताजनगरी में चार माह से बंद जिम सेंटर और रेस्टोरेंट ग्राहकों के लिए खुलेंगे। सोमवार को कोविड समीक्षा बैठक के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
2 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया सभी रेस्टोरेंट में ग्राहक रात 10 बजे तक बैठकर खाना खा सकेंगे। इनके अलावा सभी जिम सेंटर सुबह शाम अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। साथ ही सभी पार्को भी अब दिनभर खुले रहेंगे।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल व किला के अलावा सभी स्मारक खोलने की तैयारी
डीएम प्रभु नारायण ने बताया आगरा का पॉजिटिविटी रेट तीन फीसद से कम है। ऐसे में ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर बाकी सभी स्मारक खोले जाएंगे।
4 of 5
आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
स्मारकों को दो चरणों मे खोला जाएगा। ताजमहल व आगरा किला दूसरे चरण में खोले जाएंगे। पहले चरण में खुलने वाले स्मारकों पर मंगलवार को निर्णय होगा।
5 of 5
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के स्मारकों पर 17 मार्च से ताला लगा है। जनता कर्फ्यू से कुछ दिन पहले ही आगरा में ताजमहल को बंद कर दिया गया था। अनलॉक-टू में ताजमहल को खोलने की चर्चाएं शुरू हुई थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।