फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज छात्रा हत्याकांड: जान बचाने के लिए किया था संघर्ष, दो भाइयों के बीच अकेली थी बहन

Fri, 03 Dec 2021 11:45 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Dec 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Girl Student Murder Case Inside Story Kasganj Crime News
कासगंज: घटनास्थल से नमूने लेती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

हत्या का शिकार हुई नाबालिग छात्रा के मामले की सनसनी थमी नहीं है। जिन लोगों ने घटनास्थल को देखा उनके मन में कई आशंकाएं हैं। छात्रा ने आरेपियों से जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। मौके पर पड़े छात्रा का शव इस बात की गवाही दे रहा था। छात्रा के बाल भी टूटे हुए थे और चेहरे पर भी खरोंच के निशान थे। इस तरह की स्थिति से तरह तरह की आशंकाएं बन रहीं थी। क्योंकि घटनास्थल आरोपियों का घर था। इसलिए उसका कोई भी अन्य साक्षी नहीं बन पाया। पुलिस के फारेंसिक नमूनों की पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद हत्या के कारणों की सही स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार के लोग व आस पास के लोग इस सनसनीखेज हत्या को लेकर काफी सहमे हुए हैं। सबसे अहम सवाल उनके मन में हत्या के कारणों को लेकर है। जिस सहेली के घर छात्रा गई थी उससे उसकी काफी गहरी दोस्ती थी। छात्रा और आरोपी दोनों अलग अलग जाति वर्ग के हैं। जिसके चलते यह मामला संवेदनशील बना हुआ है।

Girl Student Murder Case Inside Story Kasganj Crime News
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 घटनास्थल की स्थिति इस बात की गवाही दे रही थी कि हत्या से पहले काफी संघर्ष मृतका व आरोपियों के बीच हुआ। छात्रा के अकेले होने के कारण वह अपने आप को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी और हत्या का शिकार हो गई। घटनास्थल के आस पास के लोग भी घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पाए। सीओ सिटी दीप कुमार पंत और इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात गंभीरता से की जा रही है। साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जो परिणाम सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
Girl Student Murder Case Inside Story Kasganj Crime News
घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
रायफल से मारी थी गोली
कासगंज शहर में कक्षा नौ की एक छात्रा की मारपीट करने के बाद रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है। छात्रा अपने घर से सुबह नौ बजे विद्यालय में विज्ञान का पेपर देने गई थी। 12 बजे तक पेपर हुआ। उसके बाद वह अपनी तीन सहेलियों के साथ जैकी पुत्र श्यामबाबू निवासी मोहल्ला कोट बिलराम गेट पहुंची। जहां उसकी मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Student Murder Case Inside Story Kasganj Crime News
बहन की मौत के बाद बेसुध भाई - फोटो : अमर उजाला
दो भाइयों के बीच अकेली थी बहन
हत्या का शिकार हुई छात्रा दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। उसके दोनों भाई उससे बड़े हैं। अकेली बहन होने के कारण वह भाइयों की काफी लाड़ली थी। छोटी बहन की हत्या की सूचना मिलते ही दोनों भाई एकदम स्तब्ध रह गए। उसका शव देखने के बाद से उनका  रो रोकर बुरा हाल है। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि विद्यालय में इस समय अर्द्घवार्षिक परीक्षाएं चल रही है। छात्रा कक्षा 9 में शिक्षारत है। उसका विज्ञान का पेपर था। छात्रा ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपनी परीक्षा दी थी। घटना स्थल पर उसका पेपर मिलने व विद्यालय यूनीफार्म से उसकी शिनाख्त हुई। जैसे ही उनको पुलिस से सूचना मिली वह स्तब्ध रह गए। मोहल्ला में छात्रा की हत्या की घटना के बाद लोगों का हुजुम लग गया। जिसने भी सुना वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। छात्रा की बस्ती के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बस्ती के लोग भी घरों की छतों पर चढ़ गए। छत से झांककर माजरे को समझने का प्रयास करने लगे।
 
विज्ञापन
Girl Student Murder Case Inside Story Kasganj Crime News
कासगंज: परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को दो घटना की जानकारी
छात्रा के पिता इकलौती बेटी की सनसनीखेज हत्या को लेकर काफी दुखी थे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे उसकी हत्या हो गई। उनका कहना था कि बच्ची काफी सीधी थी। वह बार बार रो रोकर कह रहे थे कि कोई भी मुख्यमंत्री तक इस खबर को पहुंचाओ। जिससे न्याय मिल सके। वह बार बार बिलराम गेट चौराहे पर रोते हुए आक्रोश के साथ सड़क पर लेट गए।

घटना की जानकारी के बाद मां का फटा कलेजा
बेटी की जघन्य हत्या को लेकर मां इतनी आहत थी कि उनका बुरा हाल था। वह बार बार बेटी की हत्या को लेकर चीत्कार कर रहीं थीं। उनके मन में बार बार तरह तरह सवाल उठ रहे थे। क्योंकि परिवार में उनकी बेटी ही इकलौता सहारा कामकाज में बनती थी और परिवार की लाड़ली थी। मां भी बेटी के हत्यारों को सजा की मांग कर रही थी और न्याय मांग रही थी।
कासगंज: दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed