{"_id":"5f3b81488ebc3e3d04403920","slug":"ganga-jal-water-crisis-in-dayalbagh-area-woman-protests","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानी की परेशानी: गंगाजल न मिलने पर महिलाओं ने फोड़े मटके, अधिकारियों से मांगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की परेशानी: गंगाजल न मिलने पर महिलाओं ने फोड़े मटके, अधिकारियों से मांगा पानी
Tue, 18 Aug 2020 12:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:57 PM IST
सार
दो साल पहले डाली गई है पाइपलाइन, सप्लाई शुरू नहीं की
विज्ञापन
मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करते आरके पुरम के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दयालबाग के आरके पुरम और रोशनबाग के छह हजार लोग पानी के लिए परेशान हैं। दो साल पहले गंगाजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी पर सप्लाई अब तक नहीं मिली है। लोग प्राइवेट टैंकर और सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहे हैं। आरके पुरम और रोशनबाग के लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने मुख्य सड़क पर मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से पानी मांगा।
गंगाजल न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारी दो साल से उन्हें चक्कर लगवा रहे हैं लेकिन पानी नहीं दे रहे। जल निगम ने अमृत योजना के तहत दो साल पहले उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डाली थी, लेकिन अब तक उन लाइनों में गंगाजल नहीं पहुंच पाया। हम लोग दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नहीं है कि हमारे सूखे हुए नलों में पानी कब आएगा।
मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग
- फोटो : अमर उजाला
टैंकर भी नहीं भेज रहे अफसर
मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करने वाले किशोर पांडे, शैलेश नौहवार, संजीव ओझा, मानसिंह, हेमू यादव, विनीता त्यागी, स्नेह लता सिसौदिया, उर्मिला, रेखा चौहान, मनोरमा और पिंकी ने कहा कि सप्लाई नहीं हो रही तो कम से कम टैंकर तो भेजे जाएं ताकि उन्हें पानी मिल सके।
गंगाजल आने के बाद भी नहीं मिला
पाइपलाइन डालते समय हम लोगों से वादा किया गया था कि जैसे ही गंगाजल की सप्लाई शुरू होगी वाल्व खोलकर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी लेकिन गंगाजल आए हुए भी 8 महीने हो गए। हमें पानी मिला। - राजेंद्र सिंह सिसौदिया, आरके पुरम

गंगाजल न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
अफसर नहीं जानते कि पानी क्यों नहीं मिल रहा
हम जल निगम और जलकल दोनों ही विभागों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन किसी अधिकारी को यह जानकारी नहीं है कि आखिर पानी क्यों नहीं आ रहा। ना ही वह हमें पानी दिलाने के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं। - भूपेश कुशवाह, आरके पुरम
छह बार दर्ज करा चुके शिकायतें
हम लोग छह बार अधिकारियों को अपना मांगपत्र देकर शिकायतें दर्ज करा चुके हैं लेकिन छह में से एक बार भी अधिकारियों ने प्रयास नहीं किया कि पानी की सप्लाई कैसे की जाएगी। मुख्यमंत्री पोर्टल समेत कई उच्च अधिकारियों के भी संज्ञान में मामला है। - आशा शर्मा, आरके पुरम

गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
हैंडओवर नहीं हुई पाइपलाइन
जल निगम ने जो नई लाइनें डाली हैं। वह हमारे नेटवर्क का अभी हिस्सा नहीं है। जब वह पाइपलाइन और पानी की टंकियों को हमारे हैंड ओवर कर देंगे, तब हम सप्लाई देना शुरू कर देंगे। - आरएस यादव महाप्रबंधक, जलकल
जल निगम ने जो नई लाइनें डाली हैं। वह हमारे नेटवर्क का अभी हिस्सा नहीं है। जब वह पाइपलाइन और पानी की टंकियों को हमारे हैंड ओवर कर देंगे, तब हम सप्लाई देना शुरू कर देंगे। - आरएस यादव महाप्रबंधक, जलकल