फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसकर्मियों का तनाव होगा दूर, परामर्श सेल से मिलेगा समस्या का समाधान

Sun, 31 May 2020 07:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 May 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Counselling Cell Started In Agra police line
परामर्श सेल में काउंसिलिंग को पहुंचे सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस लाइन में रविवार को पुलिसकर्मी परामर्श सेल का शुभारंभ किया गया। आदेश कक्ष के बाहर पत्र पेटिका लगाई गई, जिसमें पुलिसकर्मी अपनी शिकायत लिखा पत्र डाल सकेंगे। पहले दिन दो सिपाही आए। उन्होंने छुट्टी संबंधी समस्या बताई, जिसका हाल ही निदान कर दिया गया। इससे सिपाही भी खुश हुए। 
Counselling Cell Started In Agra police line
परामर्श सेल में लगाई गई पत्र पेटिका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी परामर्श सेल के गठन का फैसला पिछले दिनों ट्रैफिक हेड कांस्टेबल का रेलवे लाइन पर शव मिलने के बाद लिया गया था।
Counselling Cell Started In Agra police line
पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस परामर्श सेल का उद्देश्य तनावग्रस्त पुलिसकर्मियों को परामर्श के माध्यम से तनाव मुक्त करना था। उनके परिवार की समस्याओं का निस्तारण भी करना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Counselling Cell Started In Agra police line
फ्लैग मार्च करती आगरा पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी परामर्श सेल में विभाग ही नहीं अपने परिवार से संबंधित समस्याओं की भी शिकायत कर सकते हैं। उनका निस्तारण कराया जाएगा। परिवार के अन्य लोग भी शिकायत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Counselling Cell Started In Agra police line
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आदेश कक्ष में एसपी लाइन प्रमोद कुमार, मनोचिकित्सक और प्रवक्ता भी मौजूद रहे। एसपी लाइन प्रमोद कुमार ने बताया कि परामर्श सेल में दो सिपाही आए थे। उन्होंने अपनी छुट्टी संबंधी समस्या बताई, उन्हें किसी कारण से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। दोनों को छुट्टी दिलवा दी गई। इन सिपाहियों को तनाव मुक्त रहने के बारे में भी बताया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed