आगरा में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई टूंडला की युवती ने पुलिस को बताया कि युवकों ने कार में बैठाने के बाद रास्ते में बीयर और सिगरेट खरीदीं। उसे जबरन बीयर पिलाने लगे। विरोध पर पिटाई लगाई। रास्ते में कृष्णा ने दुष्कर्म किया। हेमंत कार (थार) चलाता रहा। बाद में हेमंत ने दुष्कर्म किया, तब कृष्णा कार चला रहा था। दोनों उसे रास्तेभर धमकी देते रहे। आरोपी 40 किलोमीटर दूर फरह टोल से यू टर्न लेने के बाद वापस आ गए। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे वो तीन दिन तक दहशत में रही। टूंडला की रहने वाली पीड़िता आईटीआई कर रही है। उसने पुलिस से यही कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। युवक ने उसे घुमाने के बहाने बुलाया। युवक ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। दोनों की धमकी से वो डरी हुई थी। इस कारण खाना तक नहीं खा पा रही थी। अब वह उन्हें सजा दिलाना चाहती थी। इसलिए अकेले ही घर से आ गई।
{"_id":"61c4b4a0a0397219993810d0","slug":"gang-misdeed-with-girl-in-running-car-inside-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लूटी अस्मत: युवती को जबरन पिलाई बीयर, विरोध पर पीटा, 40 किलोमीटर तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लूटी अस्मत: युवती को जबरन पिलाई बीयर, विरोध पर पीटा, 40 किलोमीटर तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 24 Dec 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिकंदरा
- फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर के कारोबारी का बेटा है कृष्णा
पुलिस का कहना है कि आरोपी कृष्णा के पिता का एत्मादपुर में तंबाकू का कारोबार है। कृष्णा ने स्नातक किया है। इसके बाद पिता का व्यापार भी संभाल रहा था। उसने पुलिस की पूछताछ में युवती को बुलाने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस उससे पूछताछ में लगी है। वहीं आरोपी हेमंत स्नातक कर रहा है।

चार थाने और दो चौकी, फिर भी कहीं चेकिंग नहीं
आरोपियों ने मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे पर कार को वाटरवर्क्स से लेकर फरह टोल तक दौड़ाया था। इन रास्तों में तीन थानों की सीमा लगती है। इनमें हरीपर्वत, न्यू आगरा, कमला नगर और सिकंदरा है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर और रुनकता चौकी भी हाईवे से लगी हैं। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना दोपहर में एक से ढाई बजे के बीच में हुई थी। अगर, इन रास्तों पर पुलिस की चेकिंग होती तो कार को रोका जा सकता था।

ताजनगरी में पहले भी वारदात सामने आईं
मलपुरा में छह वर्षीय बालिका को स्कूल से ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उसे छोड़कर युवक भाग गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था।
मलपुरा में छह वर्षीय बालिका को स्कूल से ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उसे छोड़कर युवक भाग गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
मलपुरा में ही शादी समारोह से एक बालिका को ले जाकर खेत में दुष्कर्म किया गया था। उसकी हत्या भी कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हरीपर्वत क्षेत्र में भी बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
चलती कार में युवती से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया था आगरा, दो आरोपी हिरासत में
चलती कार में युवती से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया था आगरा, दो आरोपी हिरासत में