फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहां का उर्स: आज ताजमहल में पूरे दिन नि:शुल्क प्रवेश, पेश होगी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर

Thu, 04 Apr 2019 10:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
free entry in Taj Mahal on last day of Urs Of Shah Jahan
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स का आज समापन हो जाएगा। खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की जाएगी, वहीं आज पूरे दिन ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। इससे पहले बुधवार को संदल की रस्म अदा की गई। बुधवार दोपहर दो बजे खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी और एएसआई अधिकारियों ने तहखाने में मौजूद शाहजहां मुमताज की असली कब्रों पर अकीदत की। कब्रों पर संदल पेश किया गया। गुलाब के फूलों की चादर चढ़ाने के बाद फातिहा पढ़ा गया।

free entry in Taj Mahal on last day of Urs Of Shah Jahan
शाहजहां और मुमताज की कब्र पर संदल की रस्म अदा की गई। - फोटो : अमर उजाला

एएसआई अधिकारियों ने दोपहर दो बजे तहखाना खोला और उसके बाद उर्स की दूसरे दिन की रस्में अदा की गईं। खुद्दाम ए रोजा कमेटी के सदस्य अपने साथ संदल और फूलों की चादर लेकर गए। शाहजहां की कब्र पर संदल लगाने के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। 

free entry in Taj Mahal on last day of Urs Of Shah Jahan
शाहजहां और मुमताज की कब्र पर संदल की रस्म के बाद दुआ करते धर्मगुरु व अन्य - फोटो : अमर उजाला

शाम को कव्वाली का दौर चला। मुख्य गुंबद पर कव्वालों ने उर्स में समां बांध दिया। साथ ही मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई और तवर्रुख बांटा गया।  रॉयल गेट पर सुबह से शाम तक शहनाई बजती रही, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
free entry in Taj Mahal on last day of Urs Of Shah Jahan
उर्स के दौरान ताजमहल परिसर में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

शाहजहां के उर्स के दौरान बुधवार को ताजमहल में दोपहर दो बजे के बाद सैलानियों का प्रवेश नि:शुल्क है। ऐसे में सुबह से दोपहर दो बजे तक चुनिंदा पर्यटक ही ताज पहुंच रहे हैं, लेकिन दो बजे के बाद सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर बनी डायना सीट पर फोटो खिंचाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है, लेकिन दोपहर तक भीड़ न होने के कारण यह खाली पड़ी रही। 

विज्ञापन
free entry in Taj Mahal on last day of Urs Of Shah Jahan
ताजमहल परिसर में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

चार अप्रैल को कुल शरीफ की रस्म होगी। कुरआन ख्वानी और चादरपोशी की जाएगी। शाम को ताजमहल बंद होने तक देशभर के लोग चादरपोशी के लिए आएंगे। खुद्दाम ए रोजा कमेटी की ओर से हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की जाएगी। आज पूरे दिन ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed