फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपने पहले कभी नहीं देखा होगा कीठम झील का ऐसा दिलकश नजारा

Mon, 05 Feb 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Feb 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
foreign birds coming to keetham lake
विदेशी ‌पक्षी पेलिकन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फिल्म शोले में जैसी दोस्ती जय-वीरू की नजर आई, ठीक वैसी ही दोस्ती कीठम के सूर सरोवर पक्षी विहार में विदेशी पेलिकन और देसी कारमोरेंट पक्षी के बीच नजर आ रही है। जय-वीरू की तरह शिकार के लिए दोनों ही प्रजातियों के पक्षी एक- दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं। 
foreign birds coming to keetham lake
शानदार नजारा - फोटो : अमर उजाला
पक्षी विशेषज्ञों के साथ बर्ड वॉचर को उनके बीच की ये केमिस्ट्री लुभा रही है। पेलिकन, कारमोरेंट, स्पॉट बिल डक, फ्लेमिंगों जैसे पक्षियों के कलरव से कीठम झील गुलजार है, लेकिन यहां देशभर के पक्षी विशेषज्ञ इन पक्षियों के प्रकृति में बदलाव का अध्ययन करने आ रहे हैं। 
foreign birds coming to keetham lake
विदेशी और देसी पक्षियों की जुगलबंदी - फोटो : अमर उजाला
हर सप्ताह दो से तीन वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कीठम पहुंच रहे हैं, इन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है कारमोरेंट और पेलिकन की दोस्ती। झील में सुबह शिकार के समय काले रंग के देसी कारमोरेंट और सफेद रंग के विदेशी पेलिकन एक साथ नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
foreign birds coming to keetham lake
कीठम झील - फोटो : अमर उजाला
इंडियन कारमोरेंट 63 सेमी लंबाई तक और ग्रेट कारमोरेंट की लंबाई 81 से 100 सेमी तक है। वन्य जीव विभाग के रेंजर अवध बिहारी के मुताबिक इन दोनों को मिलकर शिकार करते देखना रोमांचकारी है। कीठम में पक्षियों के व्यवहार, प्रकृति में बदलाव भी नजर आता है।
विज्ञापन
foreign birds coming to keetham lake
उड़ान भरते पक्षी - फोटो : अमर उजाला
आगरा से लगभग 25 किमी दूर कीठम झील का दिलकश नजारा एक ही नजर में दीवाना बना देता है। बड़ी झील में मछलियों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रवासी पक्षियों की साल दर साल संख्या बढ़ रही है। यहां आसानी से भोजन उपलब्ध होने और सुरक्षित होने के कारण प्रवासी पक्षी हजारों किमी दूर कीठम में छह महीने तक प्रवास करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed