{"_id":"62e014543297aa399222a2ea","slug":"five-accused-arrested-of-robbery-case-in-agra-courier-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Robbery Case: कर्ज चुकाने के लिए कोरियर कंपनी में डाली थी 40 लाख की डकैती, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Robbery Case: कर्ज चुकाने के लिए कोरियर कंपनी में डाली थी 40 लाख की डकैती, पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के रावतपाड़ा की तिवारी गली में 22 जुलाई को एनएम कोरियर कंपनी में हुई 40 लाख की डकैती में सात बदमाश शामिल थे। बदमाशों के परिजनों ने भी योजना बनाने और आरोपियों को भगाने में मदद की थी। बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं, लेकिन पुलिस ने बदमाशों के परिवार के लोगों पर शिकंजा कसा है। पांच को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश की मां, बहन और भाई शामिल हैं। वहीं दूसरे बदमाश का पिता और तीसरे का भाई है। उनसे चार लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। बदमाशों ने कर्ज चुकाने के लिए डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कोरियर कंपनी में 40 लाख रुपये की डकैती के मामले में आनंद भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। स्कार्पियो और बाइक का नंबर मिल गया था। बाइक के नंबर से पुलिस खंदौली में बदमाशों के घर तक पहुंच गई थी।
वारदात में खंदौली के रामनगर निवासी पवन कश्यप, सागर परमार, दीपक शर्मा, देवा शामिल थे, जबकि उनके तीन साथी फतेहपुर सीकरी निवासी हरिओम परमार, संदीप राठौर और राजू सिसौदिया थे। चार बदमाश कोरियर कंपनी के आफिस में घुसे थे, जबकि तीन बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। घटना के बाद बदमाश अपने-अपने घर गए थे। इसके बाद स्कार्पियो से भाग गए थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मगर, वो हाथ नहीं आ सके हैं।
3 of 5
डकैती कांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार को खंदौली के रामनगर निवासी आरोपी पवन कश्यप की मां अनीता, बहन प्रियंका और भाई राजू कश्यप को गिरफ्तार किया। बाद में कृष्णा कॉलोनी, खंदौली निवासी आरोपी सागर परमार का भाई बसंत परमार और आरोपी दीपक शर्मा के पिता नेत्रपाल शर्मा को गिरफ्तार किया। चारों से लूट में मिले चार लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इन सभी को घटना के बारे में पता था। लूट की योजना में शामिल रहे। इसके बाद आरोपियों को भागने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा निवासी संदीप राठौर थाना फतेहपुर सीकरी का हिस्ट्रीशीटर है। वह जेल जा चुका है। कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पवन और हरिओम 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे। हरिओम अपनी स्कॉर्पियो लेकर आया था। वहीं देवा का पिता ओमवीर होमगार्ड है। वह भी घटना के बाद से फरार हो गया है। घटना से पहले ही वो फरार हो गया था। पुलिस की दबिश देने पर घर में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में अनीता, प्रियंका और राजू ने बताया कि कुछ समय पहले अमित की शादी की थी। इसमें काफी रुपया खर्च हो गया था। उसके अन्य साथियों को भी काम खोलने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इस पर डकैती की योजना बनाई। सभी ने लूट की रकम को बांट लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।