फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad Honour Killing: जन्मदिवस की पार्टी में मिली थी प्रेमी से, झूठ बोलकर मिलाया पिता से, खौफनाक वारदात की ये है कहानी

Sun, 17 Jul 2022 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Honour Killing met my lover in the birthday party, I met my father by lying read the full story of the horrific incident
Firozabad Honour Killing - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के तिलक नगर निवासी रुचि मूलरूप से मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर की रहने वाली थी। सुधीर से रुचि की पहली मुलाकात सहेली की जन्मदिन पार्टी में करीब छह माह पूर्व हुई थी। मूलरूप से एटा का रहने वाला सुधीर फोटोग्राफी करता है, जन्मदिन में वह फोटोग्राफी के लिए ही गया था। उसने फिरोजाबाद में किराए पर मकान ले रखा है। 


पुलिस की मानें तो रुचि व सुधीर की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए भी हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने की ठानी। रुचि के लिए उसके पिता लड़का देख रहे थे। तभी रुचि ने पिता मनोज को बताया कि एक लड़का जो फोटोग्राफर है और वह अपनी जाति का है। उससे शादी करा दो। इस पर मनोज ने अपनी पत्नी नगीना से बात की। सभी लोग सुधीर से रुचि की शादी कराने के लिए तैयार हो गए। कुछ दिनों पहले परिवार के अन्य लोगों को लड़का दिखाने के लिए मनोज और नगीना सुधीर को लेकर थाना मक्खनपुर के गांव अंगदपुर गए थे। यहां पर सभी को लड़का पसंद आ गया। 
Firozabad Honour Killing met my lover in the birthday party, I met my father by lying read the full story of the horrific incident
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बातचीत के दौरान सुधीर ने रुचि के परिजन को बताया था कि वह ब्राह्मण परिवार से है। इसके बाद सभी लोगों ने रुचि की शादी सुधीर के साथ करने से मना कर दिया। इसके बाद भी रुचि और सुधीर के बीच मिलना जुलना जारी रहा। 11 जुलाई को रुचि ने सुधीर को मिलने के लिए घर पर बुलाया था। इसका खुलासा पुलिस ने हत्यारोपी मनोज से पूछताछ के बाद किया। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
Firozabad Honour Killing met my lover in the birthday party, I met my father by lying read the full story of the horrific incident
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
बता दें तिलक नगर निवासी मनोज राठौर ने पुत्री रुचि (19) की बृहस्पतिवार रात आरी से गला काटकर हत्या कर दी थी। मनोज ने उत्तर थाना पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया। मनोज के अनुसार, बेटी गैर जाति में एक युवक से शादी के लिए दवाब ही नहीं बना रही थी, बल्कि अभद्र व्यवहार पर उतारू थी। जिस बेटी को लाड़ प्यार से पाला हो, उसकी यह हरकत ठीक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Honour Killing met my lover in the birthday party, I met my father by lying read the full story of the horrific incident
आरोपी पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 तीन दिन पहले प्रेमी घर आया तो मेरे साथ भी गलत व्यवहार दोनों ने किया। समाज में बदनामी न हो इसके लिए रुचि की हत्या करना ही मुनासिब समझा। मनोज की पत्नी नगीना की तहरीर पर दर्ज मुकदमा के बाद उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Firozabad Honour Killing met my lover in the birthday party, I met my father by lying read the full story of the horrific incident
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
  उत्तर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पूरी रात मनोज सोया नहीं। कभी लेटता तो कभी बैठ जाता। शनिवार की सुबह उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed